लाइव टीवी

New haryanvi songs 2020 : रिलीज हो गया प्रदीप जांदली का मजेदार गाना 'दिल पे डाका', देखें वीडियो

Updated Sep 04, 2020 | 07:08 IST |

Pardeep Jandli- Dil Pe Daka: आशिकी में चूर हुए श्यान और अंशु का सोनिका सिंह और प्राची ने लिया खुलकर मजा। यूट्यूब पर छा रहा है प्रदीप जांदली का 'दिल पे डाका' गाना।

Loading ...

प्रदीप जांदली एक जाने-माने हरियाणवी सिंगर है, जिनकी आवाज पूरे हरियाणा में काफी मशहूर है। प्रदीप जांदली के गानों का इंतजार उनके फैंस को हमेशा रहता है। अपने फैंस के लिए प्रदीप जांदली ने एक नया मजेदार गाना 'दिल पे डाका' यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है। जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। गाने में श्यान, सोनिका सिंह, अंशु और प्राची को फिल्माया गया है। सभी कलाकार अपने उम्दा एक्टिंग से फैंस को इस गाने के जरिए बहुत एंटरटेन कर रहे हैं। सोनिका सिंह और प्राची अच्छी सहेलियां होती हैं, जिन्हें देखकर श्यान और अंशु का दिल उन पर आ जाता है। फिर दोनों सोनिका और प्राची को पटाने के लिए काफी जद्दोजहद करते हैं और अंत में श्यान और अंशु को उनका दिल लूटने वाली मिल ही जाती है। आपको बता दें कि इस गाने को श्यान ने लिखा है और के टू हरियाणवी ने म्यूजिक दिया है।