लाइव टीवी

Haryanvi Song: प्रांजल दहिया का रिलीज हुआ नया हरियाणवी गाना सूट लाल लाल, वीडियो मचा रहा गदर

Updated Apr 22, 2021 | 09:34 IST |

Haryanvi Naya Gana 2021: प्रांजल दहिया और सुरेन्द्र रोमियो का नया हरियाणवी गाना जारी हो चुका है। सोशल मीडिया पर ये हरियाणवी गाना दर्शकों के बीच छाया हुआ है।

Loading ...

Pranjal Dahiya And Surender Romio Latest Haryanvi Song Suit Lal Lal: हरियाणवी गाने तो सभी को पसंद होते हैं। वहीं सुरेन्द्र रोमियो और रेणुका पंवार के गाने के तो लोग तो यू ही दीवाने हो जाते हैं। सुरेन्द्र रोमियो और रेणुका पंवार के गाने सूट लाल लाल ने यूट्यूब पर तहलका मचाया हुआ है। इस गाने को सुरेन्द्र रोमियो और प्रांजल दहिया पर फिल्माया गया है। गाने को सुरेन्द्र रोमियो और रेणुका पंवार ने गाया है। इस गाने में प्रांजल दहिया सूट पहने हैं और वो बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं। गाने के वीडियो को यूट्यूब पर हजारों लोग देख चुके हैं और ये अभी भी सबका फेवरेट बना हुआ है।