लाइव टीवी

Latest Haryanvi song 2020: राज मावर का नया गाना मेरे आली र‍िलीज, देखें कैसे क‍िया आरजू ढ‍िल्‍लों को इंप्रेस

Updated Jan 13, 2020 | 12:16 IST |

Mere Aali New Haryanvi Video Song Raj Mawer: मशहूर हरियाणवी सिंगर राज मावर का नया गाना मेरे आली बेहद पसंद किया जा रहा है। इस गाने को मनदीप राणा और आरजू ढिल्लों पर फिल्माया गया है।

Loading ...

पंजाबी गानों की तरह हरियाणवी गानों का भी अपना अलग क्रेज है। इन गानों को खूब पंसद किया जाता है। हाल ही में हर‍ियाणवी सिंगर राज मावर का नया गाना मेरे आली रिलीज हुआ है। इस गाने को मनदीप राणा और आरजू ढिल्लों पर फिल्माया गया है। सोनू निथाना ने इस गाने को लिखा है और म्यूजिक दिया है राज मावर ने ही। गाने के वीड‍ियो को अमित चौधरी ने डायरेक्‍ट क‍िया है। वीड‍ियो में द‍िखाया गया है क‍ि मनदीप कैसे आरजू की खूबसूरती पर फ‍िदा होते हैं और क‍िस तरीके से उनको इंप्रेस करते हैं।