लाइव टीवी

Ramesh Jiwanpurwala Song: हरियाणवी गायक रमेश जीवनपुरवाला का ये गाना है बेहद खास, देखें वीडियो

Updated Jun 16, 2020 | 14:26 IST |

Ramesh Jiwanpurwala Song: हरियाणवी गायक रमेश जीवनपुरवाला के गाने सभी को खूब पसंद आते हैं। दर्शक उनके गानों को सुनकर झूम उठते हैं। अब उनके नये गाने को भी लोग काफी देख रहे हैं।

Loading ...

Ramesh Jiwanpurwala Song: हरियाणवी गायक रमेश जीवनपुरवाला के गाने काफी पॉपुलर होते हैं। उनके गानों को सुनकर अक्सर लोग अपने पैरों को थिरकने से रोक नहीं पाते हैं। फैन्स को उनके गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है। अब अपने फैन्स के लिए रमेश जीवनपुरवाला एक नया गाना लेकर आए हैं, जिसका नाम है- 'कितनी सुथरी बनाई राम ने'। गाने में सोनिका सिंह और रमेश जीवनपुरवाला पति- पत्नी के किरदार में हैं। दोनों एक -दूसरे के साथ बहुत ही खूबसूरत लग रहे हैं। गाने के वीडियो में रमेश जीवनपुरवाला अपनी पत्नी सोनिका सिंह के लिए एक गाना लिखते हैं, जिसे वो उन्हें गाकर सुनाते हैं। आपको बता दें कि इस गाने के बोल देशवाल ने लिखे हैं। गाने का संगीत नंदी स्टूडियो का है। गाने को डायरेक्ट भी रमेश जीवनपुरवाला ने ही किया है।