लाइव टीवी

Ranbir Balaniya, Himanshi Goshwami – Mera Ghagra: ये गाना है हरियाणा के हर डीजे का फेवरेट, देखें वीडियो

Updated Jul 04, 2020 | 14:30 IST |

Ranbir Balaniya,Himanshi Goshwami – Mera Ghagra: रनबीर बलानिया का यह गाना नवंबर 2019 में रिलीज हुआ था। तब से ही यह गाना हरियाण का बेस्ट डीजे सॉन्ग बना हुआ है।

Loading ...

Mera Ghagra VIDEO Song: किसी भी समारोह मे डीजे बजना अब आम बात है लेकिन डीजे पर गाना कौन सा बजेगा इसपे जरूर बहस होती है। कई बार तो यह विवाद इतना बढ़ जाता है की मार पीट तक नौबत आ जाती है। ऐसे तो हर क्षेत्र के अपने कुछ मशहूर डीजे सॉन्ग होते हैं। पर हरियाणा के डीजे पर मशहूर है गाना मेरा घागरा यह गाना हरियाणा के हर समारोह में बजना तय है।

यह गाना ना बजे तो समझ जाइए समारोह अभी पूरा नही हुआ। इस गाने को जितनी बेहतरीन तरीके से फिल्माया गया है उसी बेहतरीन तरीके से गाया भी गया है। इस गाने को गाया है हरियाणा के मशहूर सिंगर रनवीर कुंडु और शीनम कैथोलिक ने और संगीत दिया है जी आर म्यूजिक ने और लिखा है देवी लाल बलानिया ने।