लाइव टीवी

haryanvi latest song 2021: वेडिंग सीजन से पहले रिलीज हुआ हरियाणवी गाना Mehendi 2, देखें रेणुका पंवार के सॉन्ग का वीडियो

Updated Nov 01, 2021 | 17:52 IST |

Renuka Panwar haryanvi latest song 2021 Mehendi 2: मेहंदी-2 एक वेडिंग फेस्टिवल सॉन्ग है। इस गाने में शादी के बंधन में बंधने जा रहे है एक लड़का और लड़की की क्यूट सी लव स्टोरी की झलक देखने को मिल रही है।

Loading ...

Renuka Panwar new Haryanvi song Mehendi 2 : हरियाणवी गाने के शौकीनों के लिए रेणुका पंवार अपना नया गाना  'Mehendi 2 ' लेकर आई हैं।  मेहंदी-2 एक वेडिंग फेस्टिवल सॉन्ग है जो कि शादी के खास फंक्शन में से एक मेहंदी पर बेस्ड है। इस गाने में शादी के बंधन में बंधने जा रहे है एक लड़का और लड़की की क्यूट सी लव स्टोरी की झलक देखने को मिल रही है। इस खूबसूरत सॉन्‍ग को सुनकर लोग भी वेडिंग सीजन में खो गए हैं। रेणुका की सुरीली आवाज ने गाने का मजा डबल कर दिया है। गाने के बोल विशाल शर्मा ने लिखे हैं। वहीं गाने को सनी कौशल और शिल्पी गूलिया पर फिल्‍माया गया है। गाने को एमटीपी ने डायरेक्‍ट किया है। यहां देखें हरियाणवी गाना मेहंदी-2-