लाइव टीवी

New Haryanvi song: रेणुका पंवार के नए हरियाणवी गाने 'Chala Patega' पर थिरके लोगों के कदम, देखें धमाकेदार वीडियो

Updated Oct 30, 2021 | 14:03 IST |

new Haryanvi song: रेणुका पंवार का नया गाना 'Chala Patega' रिलीज हो चुका है। गाने को अंजली राघव और सचिन कुंदु पर फिल्‍माया गया है। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आ रही है।

Loading ...

Renuka Panwar new Haryanvi song: हरियाणवी गाने के शौकीनों के लिए रेणुका पंवार अपना नया गाना  'Chala Patega' लेकर आई हैं।  तेज बीट वाले इस गाने में लड़की, लड़के को नखरे दिखाती हुई नजर आती है। इस पेपी सॉन्‍ग को सुनकर लोग खुद को थिरकने से नहीं रोक पा रहे हैं। गाने के बोल राकेश मजारिया ने लिखे हैं। वहीं गाने को अंजली राघव और सचिन कुंदु पर फिल्‍माया गया है। गाने को अमित चौधरी ने डायरेक्‍ट किया है। रेणुका की सुरीली आवाज और अंजली राघव की नखरीली अदाओं ने गाने का मजा डबल कर दिया है। यही वजह है कि गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।