लाइव टीवी

हरियाणवी गाने में पारुल खत्री को क्यों लगानी पड़ रही है फांसी, देखें वीडियो

Updated Aug 25, 2020 | 19:00 IST |

Ruchika Jangid Haryanvi Song : हरियाणवी स‍िंंगर रुचिका जांगिड़ का नया गाना रिलीज हो गया है। यूट्यूब पर गाना रिलीज होते ही ट्रेंड कर रहा है।

Loading ...

Ruchika Jangid Haryanvi Song : हरियाणवी स‍िंंगर रुचिका जांगिड़ का नया गाना '13 का 3' रिलीज हो गया है। गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है। रुचिका जांगिड़ का यह गाना बहुत एंटरटेनिंग है। गाने में देखा जा सकता है कि कैसे सास बहू की लड़ाई में पति विजेंद्र कालवा फंस जाते हैं। पारुल खत्री बैठकर मेकअप कर रही होती हैं जिसे देखकर उनकी सास निशा शर्मा उनसे रोटी बनाने को कहती हैं। जिस बात पर दोनों में लड़ाई हो जाती है और दोनों एक दूसरे पर बर्तनों से हमला करने लगती हैं। पारुल खत्री इन सब से नाराज होकर फांसी लगाने की कोशिश करती हैं जिसके बाद उनके पति विजेंद्र उन्हें समझाते हैं और दोनों में सुलह कराने की कोशिश करते हैं। गाने को लिखा है राकेश मोहब्बत पुरिया ने और संगीत गुलशन म्यूजिक ने दिया है।