लाइव टीवी

New Haryanvi Video Song Toor 2019 : देखें रुच‍िका जांगीड़ का नया गाना टोर

Updated Sep 23, 2019 | 09:59 IST |

Latest Haryanvi Songs 2019 : रुच‍िका जांगीड़ का नया गाना टोर रिलीज हुआ है। इसके वीड‍ियो में सोन‍िका सिंह और संजू खेवड़‍िया नजर आ रहे हैं।

Loading ...

आजकल के प्‍यार का सबूत क्‍या है ? अगर आपने इंस्‍टाग्राम या फेसबुक पर अपनी गर्लफ्रेंड की डीपी नहीं लगाई तो उसकी सहेल‍ियां तो यही समझेंगी ना क‍ि आपको उससे प्‍यार नहीं है। नए हर‍ियाणवी गाने टोर में ऐसी ही कहानी द‍िखाई गई है। ये गाना है टोर जिसे रुच‍िका जांगीड़ ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल केपी कुंडू ने लिखे हैं। गाने का वीड‍ियो सोन‍िका सिंह और संजू खेवड़‍िया पर फ‍िल्‍माया गया है। इसे अमित चौधरी ने डायरेक्‍ट क‍िया है।