लाइव टीवी

Ruchika Jangid Haryanvi Song: रुचिका जांगिड़ का एंटरटेनमेंट से भरा हरियाणवी गाना 'बन्नो' रिलीज, देखें वीडियो

Updated Sep 13, 2020 | 14:54 IST |

Haryanvi DJ Song 2020: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की सुपरस्टार सिंगर रुचिका जांगिड़ का नया गाना 'बन्नो' रिलीज हो गया है। रुचिका जांगिड़ के इस गाने में सोनिका सिंह और सूर्या सोनी को फिल्माया गया है।

Loading ...

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की सुपरस्टार सिंगर रुचिका जांगिड़ का नया गाना 'बन्नो' रिलीज हो गया है। रुचिका जांगिड़ के इस गाने को सोनिका सिंह और सूर्या सोनी पर फिल्माया गया है। गाने में देखा जा सकता है कि सूर्या सोनी अपने दोस्तों से कहते हैं, 'जब से शादी की है मेरे भाग फूट गए हैं' उनकी यह बात गांव की कुछ औरतें सुन लेती हैं और वह जाकर सोनिका सिंह को सारी बात बता देती हैं। सोनिका सिंह यह सब सुनकर गुस्से से लाल हो जाती हैं और सूर्या सोनी के घर आते ही उनसे झगड़ा करने लगती हैं। सोनिका सिंह सूर्या सोनी से कहती हैं, मैं डिग्री वाली छोरी थी तुम अंगूठा छाप थे मेरे आते ही तुम्हारे भाग्य खुल गए। रुचिका जांगिड़ का यह गाना काफी मजेदार है जिसमें आपको पति-पत्नी के बीच होने वाली मीठी तकरार देखने को मिलेगी। गाने को लिखा है अंकुर बंधिया ने और संगीत जी आर म्यूजिक ने दिया है। गाने को रुचिका जांगिड़ और पंकज बंधिया ने मिलकर गाया है।