लाइव टीवी

Latest Haryanvi Song: नए हरियाणवी गाने पतली कमर में जमकर ठुमके लगाती नजर आईं डांसिंग क्वीन सपना चौधरी, देखें वीडियो 

Updated Oct 15, 2021 | 16:47 IST |

New Haryanvi Song 2021: एक बार फिर सपना चौधरी ने अपने जबरदस्त ठुमकों से करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है। हाल ही में सपना चौधरी का नया हरियाणवी गाना पतली कमर रिलीज हुआ है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Loading ...

Sapna Chaudhary And Vivek Raghav Latest Haryanvi Song: डांसिंग क्वीन सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं। हाल ही में सपना चौधरी का नया हरियाणवी गाना पतली कमर रिलीज हुआ है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने में सपना चौधरी विवेक राघव के साथ मिलकर जमकर ठुमके लगा रही हैं। सपना चौधरी के हरियाणवी डांस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस गाने में सपना चौधरी और विवेक राघव के बीच होने वाली तकरार लोगों को खूब पसंद आ रही है। एंडी दहिया द्वारा लिखे गए गाने के बोल को यूके हरियाणवी ने अपनी आवाज दी है। वहीं, जी आर म्यूजिक ने इस गाने को म्यूजिक दिया है।