लाइव टीवी

Sapna Choudhary के नए गाने 'मटक मटक' ने मचाया गदर, Khesari Lal Yadav के साथ किया जबरदस्त डांस

Updated Aug 22, 2022 | 13:39 IST |

Sapna Choudhary and Khesari Lal Yadav new haryanvi song Matak Matak: हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव का नया हरियाणवी गाना मटक मटक यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। इस गाने को अब तक 66 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Loading ...

Sapna Choudhary and Khesari Lal Yadav new haryanvi song Matak Matak: हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी और भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। हरियाणवी सिनेमा में सपना चौधरी और भोजपुरी में खेसारी लाल यादव का कोई मुकाबला नहीं है। दोनों सितारों ने गाने यूट्यूब पर खूब पसंद किए जाते हैं। अब दोनों के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है कि ये दोनों सितारे एक ही गाने नजर आए हैं। दोनों का नया हरियाणवी गाना मटक मटक यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। इस गाने को अब तक 66 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में खेसारी और सपना चौधरी का जबरदस्त रोमांटिक डांस देख फैंस रोमांचित हो उठे हैं।  इस गाने को विश्वजीत चौधरी ने गाया है जबकि इसके बोल आमीन बरोडी के हैं। गाने ऐसा डांस नंबर है कि पार्टी में किसी के पैर थिरकने को मजबूर हो जाएं।