लाइव टीवी

Tu Chij Lajawab गाने पर Sapna Chaudhary का जबरदस्त डांस, हरियाणवी डांसर को देख फैंस बोले- मजा आ गया

Updated Sep 10, 2022 | 13:32 IST |

Sapna Choudhary dance on Tu Chij Lajawab haryanvi song: जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का एक डांस वीडियो को यूट्यूब पर वायरल हो रहा है।

Loading ...

जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी साल 2018 के एक धोखाधड़ी मामले को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में वह इस मामले में सरेंडर करने लखनऊ पहुंची थी। सपना चौधरी पर मनमाने तरीके से एक कार्यक्रम को रद्द करने और टिकट खरीदने वालों के पैसे वापस ना करने का आरोप है। इसी बीच सपना चौधरी का एक डांस वीडियो यूट्यूब पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। गाने मेंसपना का एक एक डांस मूव कातिलाना है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह मशहूर हरियाणवी गाने तू चीज लाजवाब पर डांस कर रही हैं। 'तू चीज लाजवाब' गाने को राजू पंजाबी ने गाया है, एंडी दहिया ने इस गाने को लिखा है और वी आर ब्रोज ने म्यूजिक दिया है। इस गाने को अब तक 31 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।