लाइव टीवी

Sapna Choudhary New Haryanvi Song: सपना चौधरी का नया हरियाणवी गाना अलट-पलट हुआ रिलीज, कातिलाना अदाओं से एक्ट्रेस ने लूट लिया दिल

Updated Nov 14, 2021 | 20:02 IST |

Sapna Choudhary Alat Plat New Haryanvi Song : सपना चौधरी हरियाणा की सर्वाधिक लोकप्रिय लोक कलाकार हैं जिनके गानों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस गाने में सपना अलग-अलग सूट में नजर आ रही हैं...

Loading ...

Sapna Choudhary New Haryanvi Song Alat Plat: जानी मानी हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी का नया गाना अलट-पलट र‍िलीज हो गया है। हरियाणवी गाने अलट-पलट ने आते ही धमाल मचा दिया है और ये छा गया है। सपना चौधरी हरियाणा की सर्वाधिक लोकप्रिय लोक कलाकार हैं जिनके गानों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस गाने में सपना चौधरी अलग-अलग सूट में नजर आ रही हैं और अंदाज काफी दिलकश नजर आ रहा है। गाने में सपना का कातिलाना डांस भी देखने को मिल रहा है। सपना की अदाएं देखकर हीरो भी उनपर फिदा हो रहा है। गाने के बोल और म्‍यूजिक अच्‍छा है। यही वजह है कि यूट्यूब पर गाना ट्रेंड कर रहा है।