लाइव टीवी

Haryanvi Song: र‍िलीज हुआ सिमरन चौहान का नया हरियाणवी गाना 'सैंया जी', देखें जबरदस्‍त वीडियो

Updated Oct 25, 2021 | 09:47 IST |

Simran Chauhan New Haryanvi Song Saiya Ji: हरियाणवी गाने भी अब पंजाबी और भोजपुरी गानों की तरह ही छाने लगे हैं। हाल ही में सिमरन चौहान का गाना सैंया जी रिलीज हुआ है और काफी पसंद किया जा रहा है।

Loading ...

Simran Chauhan New Haryanvi Song Saiya Ji: हरियाणवी गाने भी अब पंजाबी और भोजपुरी गानों की तरह ही छाने लगे हैं। हरियाणवी गानों की इस सफलता में कई कलाकारों का योगदान है जिसमें सपना चौधरी की काफी मेहनत है। उन्‍होंने हरियाणवी गानों के प्रचार प्रसार में अहम भूमिका निभाई है। इसी तरह सिमरन चौहान हैं जोकि काफी लोकप्रिय हरियाणवी कलाकार हैं। उनका गाना सैंया जी रिलीज हुआ है और काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को सिमरन के साथ आदित्‍य शर्मा पर फ‍िल्‍माया गया है। इस गाने को अजय सिवानियां और कपिल कौशिक ने गाया है। गाना काफी दिलकश है और खूबसूरती के साथ शूट किया गया है। इस गाने को अब तक हजारों व्‍यूज मिल चुके हैं।