लाइव टीवी

Haryanvi Song: प्रांजल दहिया ने सूट प्लाजो हरियाणवी गाने में दिखाई कातिलाना अदाएं, वीडियो देख दीवाने हुए फैंस

Updated Mar 07, 2021 | 19:30 IST |

Naya Haryanvi Gaana Video: प्रांजल दहिया का नया हरियाणवी गाना यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। इस हरियाणवी गाने को अब तक 27 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Loading ...

Pranjal Dahiya New Haryanvi Song Suit Plazoo: हरियाणा की मशहूर अदाकारा प्रांजल दहिया अपनी अदाओं से सभी को अपना दीवाना बना लेती हैं और इनकी इंस्टाग्राम पर भी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। इसलिए इनके गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। फिलहाल ही प्रांजल दहिया का यूट्यूब पर एक नया हरियाणवी गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम सूट प्लाजो है।

आपको बता दें कि इस गाने को रेणुका पंवार और सोमवीर कथुवाल ने गाया है और गाने के लिरिक्स गुलशन बाबा ने लिखे हैं। दो दिन पहले रिलीज हुए इस हरियाणवी गाने के वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 27 लाख 12 हजार व्यूज मिल चुके हैं। लोगों को ये हरियाणवी गाना बेहद पसंद आ रहा है। आप भी इस नए हरियाणवी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।