लाइव टीवी

Haryanvi Song: अलग अंदाज में नजर आईं बिग-बॉस कंटेस्टेंट सोनाली फोगाट, हरियाणवी गाना हो रहा वायरल

Updated May 13, 2021 | 14:34 IST |

New Haryanvi Song: यूट्यूब पर बिंदर दनोदा और सोनाली फोगाट का नया हरियाणवी गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम अफीम है। इस गाने के वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

Loading ...

Sonali Phogat And Binder Danoda Superhit Haryanvi Song Afeem: बिग-बॉस कंटेस्टेंट सोनाली फोगाट का एक नया हरियाणवी गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसमें वह बिंदर दनोदा के साथ नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि इस नए हरियाणवी गाने को राज मवार ने गाया है और गाने के लिरिक्स बिंदर दनोदा ने लिखे हैं। ये हरियाणवी गाना सोनाली फोगाट और बिंदर दनोदा पर फिल्माया गया है। सोनाली फोगाट ने गाने  के वीडियो में अपनी अदाओं से सभी को दीवाना बना लिया है। एक दिन के अंदर-अंदर इस गाने के वीडियो ने लाखों व्यूज बटोर लिए हैं। इंस्टाग्राम पर भी ये गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यहां देखिए सोनाली फोगाट और बिंदर दनोदा का नया हरियाणवी गाना।