लाइव टीवी

Haryanvi Song: रिलीज हुआ हरियाणवी गाना 'मंद मंद मुस्कान', देखें दिल छू लेने वाला वीडियो

Updated Aug 04, 2022 | 11:36 IST |

Sonika Singh Haryanvi Song Mand Mand Muskaan: जानी मानी हरियाणवी कलाकार सोनिका सिंह का नया गाना मंद मंद मुस्कान यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। इस गाने का वीडियो दिल को छू लेने वाला है।

Loading ...

Sonika Singh Haryanvi Song Mand Mand Muskaan: जानी मानी हरियाणवी कलाकार सोनिका सिंह का नया गाना मंद मंद मुस्कान यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। चंद मिनट में इस गाने को हजारों व्यूज मिल चुके हैं और इसका वीडियो दिल को छू लेने वाला है। सोनिका सिंह के साथ यह गाना निखिल सैनी और प्रिंसी लौर पर फिल्माया गया है। वहीं मोहित शर्मा ने इस गाने को आवाज दी है। गाने के विक्की के हैं। इस गाने को बेहद खूबसूरती के साथ फिल्माया गया है और गाने में प्यार भरी नोकझोंक दिखाई गई है। डांस प्रेमियों के लिए भी यह गाना एक दम परफेक्ट है। पार्टी में बजाने के लिए भी यह गाना जबरदस्त है।