लाइव टीवी

Sonika Singh Latest Haryanvi Songs : सोन‍िका सिंह बनी टॉप जाटनी, देखें उनकी लव स्‍टोरी का वीड‍ियो

Updated Nov 20, 2019 | 15:05 IST |

Naye Hayanvi Gane 2019 : सोन‍िका सिंह का नया हर‍ियाणवी गाना रिलीज हुआ है ज‍िसमें वह टॉप जाटनी मोड में नजर आ रही हैं। देखें इस गाने का वीड‍ियो

Loading ...

हर‍ियाणवी गानों में नजर आने वालीं सोन‍िका सिंह का एटीट्यूड ही कुछ ऐसा है क‍ि वो जिस भी वीड‍ियो में नजर आती हैं, उसमें जान डाल देती हैं। अब वह नए हर‍ियाणवी गाने टॉप जाटनी में केडी यानी कुलदीप कौश‍िक के साथ नजर आ रही हैं। इस वीड‍ियो की शुरुआत में सोन‍िका सिंह बाइक चलाती नजर आ रही हैं। गाने के बोल केपी कुंडू के हैं और इसे राहुल पुहल ने गाया है। गाने का म्‍यूज‍िक एमके प्रीत  ग्रेवाल ने दिया है। गाने का दूसरा हिस्‍सा भी जल्‍द आएगा। क्‍योंक‍ि इसके एंड में द‍िखाया गया है क‍ि सोन‍िका जब कुलदीप से घर से भागने को कहती हैं, तो वह इनकार कर देता है। इससे आगे की कहानी वीड‍ियो के अगले पार्ट में आएगी।