लाइव टीवी

Sukh Deswal Haryanvi Song: हरियाणवी सिंगर सुख देशवाल का नया गाना रिलीज, देखें वीडियो

Updated Jun 24, 2020 | 10:50 IST |

Sukh Deswal New Song: हरियाणवी सिंगर सुख देशवाल के गाने काफी पसंद किए जाते हैं। अब उनके नये गाने को भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

Loading ...

Sukh Deswal New Song: हरियाणवी सिंगर सुख देशवाल एक नया गाना लेकर आए हैं। गाने का नाम है- 'टाइम पास'। सुख देशवाल के साथ इस गाने में निकि‍ता वागरी भी हैं। गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि सुख देशवाल निकि‍ता वागरी दोनों एक- दूसरे के प्यार में होते हैं। लेकिन निकि‍ता के पिता को ये सब रास नही आता है। दोनों के रिश्ते में एक नया मोड़ तब आता है जब निकि‍ता एक हादसे का शिकार हो जाती हैं। गाने के अंत में सुख देशवाल निकि‍ता के घर पहुंचते हैं और उनको इस हालात में भी अपना लेते हैं। गाने में दोनों का प्यार और एक दूसरे के लिए डेडिकेशन दर्शकों का दिल जीत लेने वाला है। आपको बता दें इस गाने के बोल निप्पु नेपेवाला ने लिखे हैं। गाने का संगीत गोल्ड गिल का है। गाने को डायरेक्ट रेगान दादु ने किया है।