लाइव टीवी

Haryanvi Song: इस हरियाणवी गाने ने यू-ट्यूब पर मचाई धूम, लाखों लोगों ने देखा गाना

Updated Jul 25, 2020 | 15:11 IST |

Haryanvi Song: सुख देसवाल के गाने 'जाट जाटनी 3' ने मचाया यूट्यूब पर धूम, फैंस ने दी जमकर बधाईयां, निकिता बागरी गाने में लग रहीं हैं बहुत सुंदर। आप भी देखें वायरल हो रहा गाना।

Loading ...

New Haryanvi Song: सुख देसवाल का जन्म 1 अप्रैल 1996 के दिन पानीपत, हरियाणा में हुआ था। उनको बचपन से ही गाने का काफी शौक रहा है जिसके लिए वो अपने कॉलेज की पढ़ाई छोड़कर स्टूडियो में बैठा करते थे, जब उनके परिवार वालों को यह पता चला तो उन्होंने उन्हें कॉलेज की पढ़ाई करने की सलाह दी। इसी बीच सुख देसवाल को अपेंडिक्स की बीमारी हो गई थी, जो उनके शरीर के अंदर ही फट गया था। डॉक्टर ने जवाब दे दिया था कि उनका बचना काफी मुश्किल है, लेकिन उनका ऑपरेशन सक्सेसफुल रहा और आज वह मौत से लड़कर हमारे बीच हैं। उनका पहला गाना 'कर्फ्यू'  था जो काफी फेमस हुआ था। उसके बाद उन्होंने अपना दूसरा गाना 'गूची' रिलीज किया जिसने रातों-रात उन्हें स्टार बना दिया था। तब से लेकर अब तक सुख देसवाल कई सुपरहिट गाने अपने नाम कर चुके हैं। इस गाने में उनका साथ निकिता बागरी दे रही है जो एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं।