लाइव टीवी

Latest Haryanvi Songs: देखिए हरियाणवी का जबरदस्त DJ सॉन्ग डीलर, सनी चौधरी ने किया है धांसू रैप

Updated Nov 08, 2020 | 13:15 IST |

Naye Haryanvi gane : हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के सभी बड़े कलाकार एक साथ एक गाने में आ जाएं तो गाना बवाल करेगा ही। यह गाना डीलर रिलीज के बाद से ही इंटरनेट पर छाया हुआ है।

Loading ...

इंटरनेट के माध्यम से हरियाणवी गानों ने अपनी पहुंच देश के कोने-कोने तक बना ली है। लोग अब इन गानों को पसंद करने लगे हैं। हरियाणवी इंडस्ट्री के कुछ कलाकार तो ऐसे हैं जिन्होंने पूरे देश में शोहरत हासिल की है। लेकिन सोचिए जब हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के कई सुपरस्टार एक साथ एक गाने में आ जाए तो क्या होगा। हरियाणवी गाना डीलर में यही हुआ इस गाने में सनी चौधरी, अंजलि राघव, श्वेता चौहान, रूबा खान, मासूम शर्मा, अमित ढुल, रेणुका पंवार और हदीर पुरिया जैसे बड़े कलाकार एक साथ आए हैं। इस गाने को हरियाणवी डीजे सॉन्ग में अब तक का सबसे बड़ा गाना माना जा रहा है। गाने में सभी कलाकारों ने जमकर मस्ती की है। गाने का कांसेप्ट सनी चौधरी ने दिया है। गाने में म्यूजिक जी आर दे दिया है। आप पूरा गाना यहां देख सकते हैं।