लाइव टीवी

Haryanvi Song: रिलीज हुआ हरियाणवी गाना 'वादा तोड़ गया', देशभक्ति से भरा है वीडियो

Updated Aug 10, 2022 | 14:47 IST |

Haryanvi song Wada Tod Gaya: देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इसी बीच आजादी के गीत यूट्यूब पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच एक ऐसा हरियाणवी गाना रिलीज हुआ है जो आपको भावुक कर देगा।

Loading ...

Haryanvi song Wada Tod Gaya: देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच आजादी के गीत यूट्यूब पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच एक ऐसा हरियाणवी गाना रिलीज हुआ है जो आपको भावुक कर देगा। यह गाना विनोद गादली और अंकिता योगी पर फिल्माया गया है। विनोद सेना में जवान हैं और अंकिता उनकी पत्नी हैं। वह पति के आने का इंतजार करती है और वह जल्द आने का वादा करता है। इस बीच जंग हो जाती है और उसके निधन की खबर आती है। उसका पार्थिव शरीर घर पहुंचता है वह विलाप करती है। गाने को संदीप चंदेल और नोनू राणा ने आवाज दी है।