लाइव टीवी

नए Haryanvi Song 'गांधी आले नोटा' में दिखा Vinu Gaur का नया अंदाज, देखें वीडियो

Updated Sep 30, 2020 | 13:47 IST |

जीतू बादशाहपुरिया के दबंगई अवतार ने जीत लिया मायरा सिंह राजपूत का दिल। वीनू गौर के नए गाने 'गांधी आले नोटा' को दर्शकों ने किया बहुत पसंद।

Loading ...

हरियाणा के फेमस सिंगर सुपरस्टार वीनू गौर जब भी अपने गाने लाते हैं पूरे यूट्यूब पर आग लगा देते हैं। उनके गाने सुनने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। देसी रॉक यूट्यूब चैनल पर वीनू गौर का नया मजेदार हरियाणवी सॉन्ग 'गांधी आले नोटा' रिलीज हो गया है जिसे सुनकर फैन झूमने पर मजबूर हो गए हैं। उनके इस गाने में जीतू बादशाहपुरिया और मायरा सिंह राजपूत को फीचर किया गया है। जीतू बादशाहपुरिया के दबंग रूप ने मायरा सिंह राजपूत का दिल बड़ी मशक्कत करने के बाद जीत ही लिया। जीतू का प्यार मायरा के लिए बहुत सच्चा है और वह उनके लिए अपनी कीमती जान भी देने को तैयार हैं। इस गाने में मायरा सिंह राजपूत बहुत ही खूबसूरत और क्यूट लग रही हैं। इस गाने का लोकेशन बहुत ही प्यारा है और गाने की हैप्पी एंडिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस गाने को अतुल शर्मा ने लिखा है और जी आर म्यूजिक ने म्यूजिक दिया है।