लाइव टीवी

Superfoods: 40 के बाद जरूर खानी चाहिए ये 5 चीजें, कोसों दूर रहेंगी बीमारियां

Updated Sep 23, 2022 | 06:30 IST

Best Superfoods: बढ़ती उम्र के साथ जोड़, हड्डियां, मांसपेशियां, त्वचा और आंखों की रोशनी कमजोर पड़ती जाती है। बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। डॉक्टर्स कहते हैं कि 40 साल की उम्र के बाद डाइट में विटामिन और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर चीजों को शामिल कर इन चुनौतियों से लड़ा जा सकता है।

Loading ...
40 के बाद जरूर खानी चाहिए ये पांच चीजें, कोसों दूर रहेंगी बीमारियां
मुख्य बातें
  • 40 के बाद डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें
  • सेहत को होंगे कई फायदे
  • बीमारियों से भी होगा बचाव

Five Best Superfoods: बढ़ती उम्र के साथ हमारी बॉडी का फंक्शन धीमा होता चला जाता है। जोड़, हड्डियां, मांसपेशियां, त्वचा और आंखों की रोशनी वक्त के साथ-साथ कमजोर पड़ती जाती है। बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं. बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। डॉक्टर्स कहते हैं कि 40 साल की उम्र के बाद डाइट में विटामिन और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर चीजों को शामिल कर इन चुनौतियों से लड़ा जा सकता है। कई खास तरह के सुपरफूड 40 के बाद भी आपकी बॉडी के फंक्शन को दुरुस्त रख सकते हैं। 40 या इससे ज्यादा उम्र के लोगों को ये सुपरफूड जरूर खाने चाहिए। आइए जानते हैं ऐसे ही पांच सुपरफूड्स के बारे में।

बादाम

अमीनो एसिड और विटामिन-ई से युक्त बादाम को एक दमदार सुपरफूड माना जाता है। जिन लोगों को कोलेस्ट्रोल से जुड़ी समस्या है, उनके लिए ये बड़ी फायेदमंद चीज है। बादाम खाने से हमारी आंतों को भी बड़ा फायदा होता है। आप अपनी ब्रेकफास्ट डाइट में इसे शामिल कर सकते हैं।

साबुत अनाज

साबुत अनाज में फाइबर और पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है। यह ब्लड प्रेशर और वजन बढ़ने की समस्या में बहुत फायदेमंद माना जाता है। साबुत अनाज में गेहूं से बनी रोटी, ब्राउन राइस, ओट्स और क्विनोआ जैसी चीजों का शामिल कर सकते हैं।

Also Read: तेजी से घटाना चाहते हैं वजन? आज ही नोट कर लीजिए ये तीन आसान तरीके

सोया मिल्क

उम्र बढ़ने पर अक्सर लोगों को जोड़ों और हड्डियों में दर्द की शिकायत होने लगती है। मेडिकल साइंस में इस गंभीर बीमारी को ऑस्टियोपोरोसिस कहा जाता है। सोया मिल्क में विटामिन-ए, विटामिन- बी2, विटामिन-बी1, प्रोटीन और कैल्शियम पाया जाता है। ये सभी चीजें हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करती हैं।

हरी सब्जियां

बढ़ती उम्र में शारीरिक दिक्कतों से बचने के लिए डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें। हरी सब्जियों में कई तरह के मिनरल्स, पोटैशियम, मैग्नीशियम और शरीर को फायदा पहुंचाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।

Also Read: पतली कमर चाहिए? डाइट में आज ही शामिल कर लें ये पांच बेहतरीन चीजें

गाजर

गाचर को बेहतरीन सुपरफूड माना जाता है। कहते हैं कि गाजर खाने से हमारी आंखों की रोशनी तेज होती है। साथ ही स्किन से जुड़ी समस्याएं भी खत्म होती हैं। यह स्किन में डेड सेल्स को बाहर करने में मदद करता है, जिससे कई तरह के कैंसर से शरीर का बचाव होता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।