लाइव टीवी

वेट लॉस टिप्स: बढ़ती उम्र के साथ मंडराते है कई खतरे! इन्हें अपनाए बगैर नहीं कम होगा मोटापा 

Updated Apr 29, 2019 | 14:55 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बढ़ती उम्र के साथ थोड़ी मुश्किलें आती है। ऐसे समय में आपको ना सिर्फ वेट लॉस के लिए खानपान में सावधानी बरतनी होती है बल्कि लाइफस्टाइल को लेकर भी काफी सजग रहना होता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTimes Now
Ageing and weight loss

नई दिल्ली:  बढ़ती उम्र के साथ सतर्क होना जरुरी होता है। क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ शरीर संबंधी कई गतिविधियों में गिरावट आती है। बढ़ती उम्र के साथ मोटापे का भी खतरा मंडराता है। इसलिए उससे सजग रहने के लिए कुछ उपायों को करना बहुत जरुरी है। खासकर चालीस या उससे अधिक की उम्र के बाद आपको काफी सतर्क रहना होता है। चाहे वो आपके खाने की रुटिन हो या फिर रोजाना किया जाने वाला एक्सरसाइज। 

इस उम्र में सबसे ज्यादा जो आपको सावधानी बरतने की जरूरत होती है वह आपकी लाइफस्टाइल। क्योंकि बढ़ती उम्र में आपकी कार्यक्षमता घटती है। मेटाबलिज्म धीमा होता है। लिहाजा कैलोरी भी आपको सम्हलकर ही लेनी होती है। इसलिए आप लो कैलोरी वाली फूड खाए। ऐसा खाना जिससे आपके शरीर में कैलोरी कम बने। जितना कम कैलोरी बनेगा उतना ही उसे आपको बर्न करने में आसानी होगी। इसलिए आप खाना बिल्कुल सादा खाए जिसमें कम तेल मसाले हो और प्रोटीन की मात्रा जरूर हो। साथ ही आप अपने डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ा दे। रोजाना फल और सब्जियो का सेवन करे। तरल पदार्थों की ज्यादा मात्रा आपको चु्स्त-दुरुस्त रखेगी और मोटापा भी कोसों दूर रहेगा।

वेट लॉस और तंदुरुस्ती के लिए आपको रोजाना व्यायाम करना है। योग करना अगर आपको अच्छा लगता है तो किसी योग के जानकार से आप शरीर को स्वस्थ रखने और मोटापे को दूर करने वाले आसन रोजाना करे। एक बात का हमेशा ध्यान रखे कि बढ़ती उम्र में कैलोरी की जल्दी कटौती नहीं होती यानी वो जल्दी बर्न नहीं होता है। इसलिए कम कैलरी कंज्यूम करना ही बेहतर होता है। इस समय आप जब खूब कसरत,जॉगिंग करेंगे तभी जाकर कैलोरी कम होगी।

इसलिए आपको नाश्ता,लंच या डिनर तीनों में यही कोशिश करनी है कि कम कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ ले ताकि उसे बर्न करने में आपको ज्यादा दिक्कत नही हो और आप मोटापे से भी दूर रहे। अंत में आप इन बातों का ध्यान जरूर रखें। मीठी चीजों का इस्तेमाल जितना हो सके कम से कम करे। चीनी का सेवन कम करें। भूख लगने पर ही खाना खाए और अपनी दिनचर्या को इस प्रकार संतुलित रखें कि आपको सही समय पर भूख लगती रहे। 

 (डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)