लाइव टीवी

Benefits Of Amla for Eye: आंखों से चश्मा हटाना है, तो डाइट में जरूर शामिल करें आंवला, यहां जाने इसके गजब के फायदे

Updated Oct 31, 2021 | 06:25 IST

Amla benefits for health: आंवला हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ-साथ आंख और बालों को भी मजबूत बनाता हैं। यहां आप इस के अद्भुत फायदों के बारे में जान सकते हैं।

Loading ...
Amla Benefits
मुख्य बातें
  • आंवले में आंखों की रोशनी को बढ़ाने की क्षमता पाई जाती है
  • आंवले में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाई जाती है 
  • डायबिटीज रोगियों के लिए आंवला काफी फायदेमंद होता है

Benefits Of Amla for Eye: आंवला सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। सर्दी के दिनों में तो लोग इसका भरपूर सेवन करते हैं। आपको बता दें आंवला हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर हमें कई तरह की बीमारियों से बचाता हैं। आंवला में विटामिन सी की मात्रा काफी होती है। यदि आप रोजाना इसका सेवन करें, तो आपकी आंखों की रोशनी तेज होने के साथ-साथ पेट और बालों की भी समस्या चुटकियों में गायब हो सकती हैं।

शोधकर्ताओं के अनुसार आंवला आंखों की रोशनी को बढ़ाने की क्षमता रखता है। यदि आप रोजाना कच्चा आंवला या उसका जूस या पाउडर बनाकर खाएं, तो आपको अनेकों तरह के फायदे मिल सकते हैं। तो आइए चले आंवला खाने के अद्भुत फायदे के बारे में जानने।

आंवला खाने के फायदे

1. आंवला डायबिटीज पेशेंट के लिए काफी असरदार होता है। यदि आप आंवला का सेवन रोजाना करें, तो आपका शुगर लेवल बहुत हद तक कंट्रोल में रह सकता है।

2. यदि आपको एसिडिटी की समस्या हो, तो आप आंवला का सेवन कर इस तरह की समस्याओं से निजात पा सकते हैं। जी हां आंवला में मौजूद विटामिन सी एसिडिटी की समस्या को मिनटों में गायब कर देता है। इसका सेवन आप अपच जैसी समस्या में भी कर सकते हैं।

3. एनीमिया से ग्रसित रोगियों के लिए आंवला का सेवन बेहद लाभकारी होता है। शोधकर्ताओं के अनुसार आंवला रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करता है। आंवला का सेवन कर आप अपने रक्त की क्वालिटी को भी बेहतर बना सकते हैं।

4.  चेहरे पर कील मुंहासे की समस्या एक आम समस्या है। कभी-कभी तो यह समस्या इतनी ज्यादा चेहरे पर आ जाती है, कि खूबसूरती मानो कहीं खो जाती है। ऐसी समस्याओं से जल्द निजात पाने के लिए आप यदि रोजाना आंवला का सेवन करें, तो चेहरे के दाग धब्बे तो दूर हो ही जाएंगे चेहरा ग्लो भी करने शुरू कर देगा।

5. जंक फूड और दूषित जल बाल झड़ने की सबसे  बड़ी वजह मानी जाती है। कभी-कभी तो यह समस्या इतनी बढ़ जाती है कि हमे  डॉक्टर के पास जाने की नौबत आ जाती है। ऐसी समस्याओं से जल्द निजात पाने के लिए यदि आप रोजाना अलग खाएं, तो आपके बाल तो मजबूत होंगे ही साथ ही साथ काले और घने भी बहुत जल्द नजर आने लगेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।