लाइव टीवी

Benefits of Shatavari: बड़े काम की है शतावरी, महिलाओं की इन समस्याओं को करे दूर

Updated Jun 19, 2022 | 22:26 IST

Benefits of Shatavari: महिलाओं के लिए शतावरी काफी फायदेमंद होती है। इसके सेवन से पीरियड्स में होने वाली हैवी फ्लो की समस्या दूर होती है, साथ ही इससे प्रजनन क्षमता में भी सुधार होता है। जो मांएं अपने बच्चों को स्तनपान कराती हैं, उनके ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ाने में भी शतावरी कारगर होती है।

Loading ...
benefits of Shatavari
मुख्य बातें
  • मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी असरदार है शतावरी
  • शतावरी के सेवन से दिमाग रहेगा शांत
  • पीरियड्स की समस्याओं को दूर करने में कारगर शतावरी

Benefits of Shatavari: ऐसे कई पेड़-पौधे हैं, जिनका आयुर्वेद में बहुत महत्व होता है। औषधीय गुणों से भरपूर ये पेड़-पौधे कई रोगों की दवाई बनाने के काम आते हैं, इन्हीं में से एक है शतावरी। शतावरी एक ऐसी जड़ी बूटी है, जिसका प्रयोग खासकर यौन संबंधी समस्याओं को दूर करने में किया जाता है। हालांकि, इससे कई अन्य तरह के रोगों को भी ठीक किया जा सकता है, लेकिन मुख्य रूप से ये यौन संबंधी समस्याओं को दूर करने में असरदार होता है। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं शतावरी के कुछ कमाल के फायदों के बारे में, साथ ही जानेंगे शतावरी से दूर होने वाले रोगों के बारे में, तो चलिए जानते हैं-

पढ़ें- शरीर में बढ़ गया है यूरिक एसिड? जैतून ऑयल से तुरंत मिलेगा आराम

शतावरी के फायदे

पीरियड्स की समस्याओं को करे दूर
महिलाओं के लिए शतावरी काफी फायदेमंद होती है। इसके सेवन से पीरियड्स में होने वाली हैवी फ्लो की समस्या दूर होती है, साथ ही इससे प्रजनन क्षमता में भी सुधार होता है। जो मांएं अपने बच्चों को स्तनपान कराती हैं, उनके ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ाने में भी शतावरी कारगर होती है।

दिमाग को रखे शांत
शतावरी में पित्त और दिमाग को शांत रखने के गुण होते हैं। दरअसल, शतावरी का स्वाद मीठा होता है और इसका तासीर ठंडा होता है, जो दिमाग को शांत करने और शरीर की गर्मी को कम करने में असरदार होता है।

मांसपेशियों को बनाए मजबूत
शतावरी मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी कारगर होती है। इसके नियमित इस्तेमाल से शरीर की थकान तो दूर होती ही है, साथ ही शरीर में नई ऊर्जा का संचार भी होता है। इसके लिए रोज शाम को सोने से पहले दूध में एक चम्मच शतावरी का पाउडर मिलाकर पिएं।

दिमाग को बनाए तेज
दिमाग को तेज करने में भी शतावरी काफी फायदेमंद होती है। दरअसल, ठंडी प्रकृति की होने की वजह से ये दिमाग को शांत रखने, चिड़चिड़ापन दूर करने और गुस्से को शांत करने का काम करती है, जिससे सोचने-समझने की शक्ति का विस्तार होता है।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)