लाइव टीवी

Ramphal ke Fayde: वायरस के अटैक से बचा सकता है रामफल, जानें कस्‍टर्ड एपल खाने के ये फायदे

Updated Mar 11, 2020 | 11:41 IST

Benefits of Ramphal Or Custard Apple: रामफल को न‍ियम‍ित खाने से सेहत लेकर ब्‍यूटी तक सुधार सकते हैं। जानें कैसे आपके लिए फायदेमंद है कस्‍टर्ड एपल

Loading ...
जानें क्‍यों खाएं Ramphal or Custard Apple
मुख्य बातें
  • ये संक्रमण से लड़ने में कारगर है
  • स्किन के लिए भी अच्छा होता है
  • कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक है

Ramphal रेशेदार और क्रीमी, सॉफ्ट और हल्की मिठास लिए होता है। प्रकृति ने हमें कई ऐसे फल दिए हैं जो स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरे होते हैं। इस फल में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट,  विटामिन सी, कैल्शियम, फास्फोरस और लौह तत्व पाए जाते हैं। इसमें पाया जाने वाला फाइटोन्यूट्रिएंट्स कमाल का होता है। खास बात ये है कि इस फल को खाने से बीमारियां तो दूर होती ही है ये इम्युनिटी को बढ़ाने में भी बहुत फायदेमंद होता है। कोरोनावारस और आम संक्रमण से बचने के लिए इम्युनिटी का मजबूत होना बेहद जरूरी है। तो ऐसे समय में रामफल को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। रामफल फल ही नहीं इसके पत्ते,  बीज  और जड़ भी दवा के काम आती है।

रामफल खाने के जाने अद्भुत फायदे / Benefits of Ramphal

  1.  रामफल हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। विटामिन सी की प्रचुर मात्रा के कारण ये संक्रमण से लड़ने में कारगर है। साथ ही इम्युन को मजबूत बनाता है। विटामिन सी शरीर में मुक्त कणों को बेअसर करने में भी मदद करता है। इससे कैंसर आदि का जोखिम भी खत्म होता है।
  2.  रामफल हृदय संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। विटामिन सी उच्च कोलेस्ट्रॉल और उच्च रक्तचाप की स्थिति में रक्त वाहिकाओं को पतला करने में मदद करता है। इससे धमनियों में वसा नहीं जमने पाती।
  3.  रामफल में विटामिन बी 6 भी काफी होता है और ये दिल के आसपास वसा जमने से रोकता है। साथ ही ये किडनी में होने वाली पथरी को भी बनने से रोकता है।
  4.  रामफल में लौह तत्व हीमोग्लोबिन को बढ़ाने का काम करता है। ये शरीर की विभिन्न कोशिकाओं में ऑक्सीजन को पहुंचाने में मदद करता है। एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए यह फल निश्चित रूप से फायदेमंद है।
  5. इसमें मौजूद बी कॉम्प्लेक्स और विटामिन सी स्किन के लिए भी अच्छा होता है। ये चेहरे पर ग्लो लाता है और मुंहासे आदि कि दिक्कत को भी दूर करता है। साथ ही ये बालों के लिए भी अच्छा होता है। इसका तेल बालों से डैंड्रफ हटाता है और बालों को मजबूती देता है। रामफल फल का तेल हाइपर पिगमेंटेशन के प्रभाव को कम करता है।
  6. रामफल फल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो दर्दनिवारक गुणों से भरे होते हैं। इसे खाने से न्यूरॉन सिस्टम शांत होता है और दर्द को आराम मिलता है। साथ ही ये प्राकृतिक एंटीबायोटिक, एंटी बैक्टीरियल एजेंट के रूप में भी जाना जाता है। जिसका दस्त, निमोनिया और टाइफाइड में ये दवा की तरह काम करता है। 

रामफल के इतने औषधिय गुण जानने के बाद आपको इससे अपने आहार का हिस्सा रोज जरूर बना लेना चाहिए।