लाइव टीवी

Amla Tea for weight loss: स्लिम होना चाहते हैं तो आंवला टी का सेवन करें, वेट लॉस के लिए है बेहद कारगर

Updated May 22, 2020 | 13:36 IST

Weight Loss tips: आंवला में विटामिन सी, आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो स्किन, हेयर और ओवरऑल हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। अगर आप भी स्लिम होना चाहते हैं तो आपके लिए आंवला टी बेस्ट है।

Loading ...
वेट लॉस के लिए आंवला टी
मुख्य बातें
  • आंवला में विटामिन सी, आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है
  • आंवले का सेवन स्किन, हेयर और ओवरऑल हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है
  • जल्दी वेट लॉस करना चाहते हैं तो आंवला टी का करें सेवन

आंवला की तरह के चमत्कारिक औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आंवला स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। कच्चा आंवला या फिर इसका अचार बनाकर हर तरह से इसका सेवन फायदेमंद होता है। आंवला का सेवन बालों व स्किन के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। कई ब्यूटी प्रोडक्ट और औषधियां बनाने में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह पाचन शक्ति मजबूत करने में भी मदद करता है। इसके अलावा यह दांतों और मसूड़ों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। 

आंवला में विटामिन सी, आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो स्किन हेयर और ओवरऑल हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। अगर आप भी स्लिम होना चाहते हैं तो आपके लिए आंवला टी बेस्ट है। पानी में आंवला पाउडर और अदरक मिलाकर आंवला टी बनाया जाता है। इसे एक बार बनाकर स्टोर कर रखा भी जा सकता है जिसे रोजाना इस्तेमाल किया जा सकता है। 

क्या आपको पता है कि आंवला वेट लॉस में भी काफी कारगर माना गया है। इसका कई तरह से सेवन किया जा सकता है, आज हम आंवला टी के फायदों के बारे में बात करेंगे। आंवला टी किस तरह से वेट लॉस के लिए लाभदायक है और इसे कैसे बनाया जा सकता है, जानिए-

आंवला के गुण

  • एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है आंवला। यह वेट लॉस में काफी मददगार होता है।
  • आंवला में बड़ी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो डाइजेशन में मददगार होता है। अगर वेट लॉस करना है तो डाइजेशन सिस्टम सही होना चाहिए। 
  • ब्लड शुगर को नियमित करता है। आंवला में क्रोमियम पाया जाता है जो ब्लड शुगर को रेगुलेट करने में मदद करता है। यह डायबिटीज को भी कंट्रोल करता है साथ ही वेट लॉस में भी मदद करता है।
  • शरीर का मेटाबोलिज्म सही रहता है तो कैलोरी सही से बर्न होती है। आंवला शरीर का मेटाबोलिज्म सही करने में काफी मदद करता है। यह शरीर को डिटॉक्सीफाई भी करता है और शरीर से सारे टॉक्सिन्स को बाहर निकाल देता है। 
  • आंवला एनर्जी को भी बूस्ट करता है। आंवला में बड़ी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो शरीर में एनर्जी को बूस्ट करता है। 

कैसे बनाएं आंवला टी

आंवला टी की रेसिपी बेहद आसान है। इसे महज कुछ मिनटों में तैयार किया जा सकता है। इसके लिए आपको बस सवा कप पानी की जरूरत है। इसके अलावा एक छोटी चम्मच सूखा आंवला पाउडर और थोड़ी कुटी हुई अदरक। पानी में आंवला पाउडर और अदरक मिलाकर इसे मध्यम आंच पर चढ़ा दें। अब इसे थोड़ी देर तक पकने दें। जब इसमें उबाल आने लगे तो थोड़ा पानी सूख जाने दें। अब इसकी आंच बंद कर इस मिक्सचर को दूसरे बर्तन में छान कर डाल लें ताकि आंवला पाउडर और अदरक का बचा हुआ अवशेष बाहर रह जाए। अब इस पानी को ठंडा हो जाने दें। अब इसमें अगर आप मीठापन चाहते हैं तो थोड़ी शहद मिला दें और इसका सेवन करें। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो शहद मत मिलाएं। आप इस ड्रिंक को दिन में दो बार पी सकते हैं। इससे आपकी कैलोरी तेजी से बर्न होती है और जल्दी से वेट लॉस होता है।