लाइव टीवी

Arjun Chaal Benefits: अर्जुन की छाल से करें कई गंभीर बीमारियों का इलाज, जानें कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल

Arjun Chaal Benefits
Updated May 13, 2020 | 20:15 IST

Arjun Ki Chaal For Heart Blockage: सदाबहार पेड़ अर्जुन को औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। अर्जुन की छाल और रस का इस्तेमाल कोलेस्‍ट्रॉल तथा मोटापे जैसी बीमारी को दूर करने के लिए किया जाता है।

Loading ...
Arjun Chaal BenefitsArjun Chaal Benefits
Arjun Chaal Benefits
मुख्य बातें
  • अर्जुन की छाल एक हृदय टॉनिक के रूप में काम करता है।
  • इसमें हीलिंग गुण होते हैं जो दिल के लिए बेहतर माने जाते हैं।
  • जानें अर्जुन की छाल के फायदे।

आयुर्वेद में कई अनेक गंभीर बीमारियों का उपचार संभव है। डॉक्टरों के मुताबिक प्राकृतिक इलाज से बेहतर कुछ भी नहीं, इसकी मदद से हम बिना किसी साइड इफेक्ट्स उपचार कर सकते हैं। ऐसे कई पेड़ और पौधे हैं, जिन्हें औषधीय गुणों से भरा हुआ बताया गया है। उनमें से एक हैं अर्जुन का पेड़, इसके छाल और रस से कई गंभीर बीमारियों को दूर किया जा सकता है। वहीं अर्जुन के पेड़ की छाल भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इस पेड़ की छाल का पाउडर बनाकर इस्तेमाल किया जाता है।

अर्जुन की छाल एक हृदय टॉनिक के रूप में काम करता है और कोलेस्ट्रॉल, रक्तचाप रक्त शर्करा के स्तर आदि को कंट्रोल करने में मदद करता है। अर्जुन पेड़ भारत में होने वाला एक औषधीय पेड़ है इसमें हीलिंग गुण होते हैं जो दिल के लिए बेहतर माना जाता हैं। बता दें कि इस पेड़ का उल्लेख कई प्राचीन ग्रंथों में भी किया गया है और इसका औषधीय इस्तेमाल कई शताब्दियों तक किया गया है। अर्जुन की छाल की तरह उसके फूल और पत्तों में कई औषधीय गुण छिपे हुए हैं। आइए जानते हैं आखिर अर्जुन की छाल किन-किन चीजों में काम आती है।

आइए जानते हैं अर्जुन की छाल के फायदे

हड्डी टूट जाने पर 
हड्डी टूट जाने पर भी अर्जुन की छाल काफी जल्‍दी फायदा पहुंचाती है। अर्जुन की छाल के चूर्ण को दूध के साथ लेने से हड्डी जल्‍दी जुड़ जाती है। यहीं नहीं इसकी छाल का चूर्ण घी में पीस लें और फिर उसे पट्टी में लगा कर बांध लें। हड्डी टूटने के अलावा अगर आपको कहीं चोट लगे तो अर्जुन की छाल के चूर्ण को दूध में मिलाकर पिएं। इसके अलावा अगर दर्द हो रहा हो तो छाल को पीस कर उस स्थान पर लगाएं, थोड़ी देर बाद आपको राहत मिलेगी।

पेशाब में रुकावट आ रही हो
पेशाब में अगर किसी तरह की परेशानी या रुकावट आ रही है तो इसके लिए छाल को 2 कप पानी के साथ खूब उबाल कर उस पानी को पिएं। इस रोग के लिए छाल का पानी काफी फायदेमंद है। अगर परेशानी अधिक है तो दिन में इसे दिन में दो बार पिएं।

कोलेस्ट्रॉल को करता है कंट्रोल
इस पेड़ की छाल का चूर्ण सुबह-शाम सेवन गरम पानी में मिला कर पीने से खून के धक्के साफ हो जाते हैं और कोलेस्ट्रोल भी नहीं जमता। इसको नियमित पीने से हार्ट अटैक की नौबत नहीं आती। अगर समस्या अधिक है तो आप इसे दिन में दो बार पी सकते हैं, इससे आपको काफी फायदा होगा।
 

मुंह के छाले से हैं परेशान
गर्मी में अगर आप मुंह के छाले से परेशान हैं तो अर्जुन की छाले का इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको अर्जुन की छाल को पीसकर नारियल के तेल के साथ मिलाकर अपने छालों पर लगाना है। इससे आपको छालों से आराम मिल जाएगी। इस प्रक्रिया को आप कुछ दिन तक करें आपको फर्क साफ नजर आने लगेगा।

खांसी करे छू मंतर
अगर आपकी खांसी पुरानी है और जाने का नाम नहीं ले रही है तो अर्जुन की छाले का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप अर्जुन की छाल का चूर्ण बना कर उसे हरे अडूसे के पत्तों के रस के साथ मिला कर सुखा लें। इस चूर्ण को शीशी में भर लें और 3 ग्राम  चूर्ण को शहद में मिलाकर चाट लें। इससे खांसी में आराम मिलता है।