लाइव टीवी

Coconut Water Benefits: वजन कम करना हो या फिर दिल को रखना स्वस्थ, रोजाना पीएं नारियल पानी

Updated Apr 16, 2021 | 21:09 IST

Coconut Water Health Benefits: नारियल पानी का सेवन लिवर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो लिवर में मौजूद कई तरह के विषाक्त पदार्थों की एक्टिविटि को कम करते हैं।

Loading ...
coconut water benefits
मुख्य बातें
  • सुबह-सुबह नारियल पानी के पीने के फायदे।
  • नारियल पानी वजन घटाने में कारगर।
  • नारियल पानी दिल के स्वास्थ्य के लिए बेहतर।

रियल पानी पीने के दौरान बेहद स्वादिष्ट लगता है लेकिन क्या आपको नारियल पानी के फायदों के बारे में जानकारी है। नारियल पानी में शरीर के लिए फायदेमंद कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट मौजूद हैं। इसके अलावा इसमें कैलोरी और फैट भी कम पाया जाता है। भारत में नारियल पानी बहुत ही लोकप्रिय है। इसका प्रतिदिन सेवन करने से वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं नारियल पानी के फायदों के बारे में...

  1. - नारियल पानी का सेवन लिवर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. दरअसल, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो लिवर में मौजूद कई तरह के विषाक्त पदार्थों की एक्टिविटि को कम करते हैं। नारियल पानी लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। 
  2. -नारियल का रस युवा, हरे नारियल का केंद्र है। नारियल में 94 प्रतिशत पानी और बहुत कम फैट होता है। 250 मिली नारियल पानी में 9 ग्राम कार्ब्स, 3 ग्राम फाइबर, 2 ग्राम प्रोटीन, 10 प्रतिशत आरडीआई विटामिन सी, 15 प्रतिशत आरडीआई मैग्नीशियम, 17 प्रतिशत आरडीआई मैंगनीज, 17 प्रतिशत आरटीआई पोटेशियम, होते हैं। आरडीआई सोडियम का 11 प्रतिशत और आरडीआई कैल्शियम का 6 प्रतिशत है।
  3. -नारियल पानी हृदय रोग का जोखिम भी कम करता है। दरअसल, यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इसका सेवन हाइपरटेंशन और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद करता है। 
  4. -नारियल पानी का सेवन वजन कम करने के लिए भी किया जाता है। दरअसल, यह कैलोरी में कम और पचाने में आसान होता है। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो वजन और मोटापा कम करने में मददगार हैं। 
  5. -हाई ब्लड प्रेशर में नारियल पानी का सेवन लाभकारी माना जाता है। कुछ साल पहले वेस्टइंडीज के मेडिकल जर्नल में एक शोध रिपोर्ट के मुताबिक नारियल पानी हाई बीपी को नियंत्रित करने में मदद करता है। 

नारियल पानी पीने का सही समय 
वैसे तो नारियल पानी किसी भी समय ले सकते हैं लेकिन सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे का समय इसके लिए ठीक है। इसकी तासीर ठंडी होती है, जिन लोगों को खांसी, जुकाम, सर्दी की समस्या रहती है वे रात में इसके सेवन से बचें. कई लोगों को ये पेट में ठंड करता है। नारियल पानी में लॉरिक एसिड पाया जाता है यानी सैच्यूरेटेड फैट। ये स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। खाली पेट नारियल पानी पीने के कई लाभ होते हैं।