लाइव टीवी

Jeera Ke Fayde: तड़के का ये मसाला है बेहद काम की चीज, कई गंभीर बीमारियों से दिलाता है छुटकारा

Updated May 13, 2020 | 15:07 IST

Benefits of Cumin Seeds: खाने को स्वादिष्ट और खुशबूदार बनाने के लिए हम अलग-अलग तरह के मसालों का इस्तेमाल करते हैं। इन्ही मसालों में से एक है जीरा, जिसमें न सिर्फ स्वाद बल्कि स्वास्थ्य लाभ भी छिपा हुआ है।

Loading ...
Jeera khane ke fayde
मुख्य बातें
  • पेट से जुड़ी कई बीमारियों से भी राहत दिलाता है जीरा।
  • जीरे के सेवन से आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
  • इस मसाले में हैं कमाल के फायदे।

भारतीय रसोईघर में अलग-अलग तरह के मसाले देखने को मिलेंगे। खाने को लजीज बनाने के अलावा इन मसालों में स्वास्थ्य से जुड़े लाभ छिपे होते हैं। इन्हीं मसालों में से एक है जीरा। जीरा तड़के या फिर सब्जियों में हम अक्सर इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके अंदर छिपे गुण से लोग अब तक अनजान हैं। बता दें कि जीरे में औषधीय गुण हैं, जिसकी मदद से हम कई गंभीर बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। इसके अलावा यह पेट से जुड़ी कई बीमारियों से भी राहत दिलाता है। वहीं अक्सर होने वाली छोटी-छोटी समस्याओं को भी जीरे का सेवन कर ठीक कर सकते हैं, जिसकी वजह से हमें दवाइयों का सेवन भी नहीं करना पड़ता है।

आइए जानते हैं जीरे के इन फायदों के बारे में

  • इन दिनों अपच, एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्यां लोगों के बीच आम हैं। अगर आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो रोजाना जीरा पानी सेवन कर सकते हैं। जीरे में शरीर के पाचन शक्ति को दुरुस्त करने की क्षमता है। पेट से जुड़ी इन समस्याओं को दूर करने के लिए जीरे का पानी एक घरेलू उपाय है, जिसकी मदद से इन परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जीरे में फाइबर की मात्रा पाई जाती है, जो पेट को अंदर से साफ करने में मदद करता है।
  • जीरे का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। शोध के मुताबिक जीरा शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल के बढ़ाने में मदद करता है। अगर कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहेगा तो हम दिल की बीमरियों का खतरा कम रहेगा। इसके अलावा हम कई अन्य बीमारियों से भी खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।
  • इन दिनों ज्यादातर लोगों में खून की कमी पाई जाती है, अगर सही समय पर खान-पान में बदलाव नहीं किया गया तो आप एनीमिया जैसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। खून की कमी को दूर करने के लिए शरीर में आयरन का होना बेहद जरूरी है। वहीं जीरे में आयरन की पर्याप्त मात्रा में पाई जाती है, जो हमारे शरीर में खून बनाने में मदद करता है। जीरे का सेवन करने से न सिर्फ खून की कमी पूरी होगी बल्कि एनीमिया जैसी बीमारी से भी सुरक्षित रहेंगे।
  • डायबिटीज एक खतरनाक बीमारी है, इसके चपेट में आने के बाद खान-पान से लेकर लाइफस्टाइल तक में खास बदलाव करनी पड़ती है। वहीं जीरे के सेवन करने से शरीर में डायबिटीज के खतरे को कम कर सकते हैं। इसके साथ जीरा में एंटी डायबिटिक के गुण पाया जाता है, इसलिए इस बीमारी से बचने के लिए जीरे का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
  • जीरे में इम्यूनिटी बूस्ट करने के भी गुण छिपे हुए हैं। जीरे में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा जीरा में आयरन की मात्रा होती है जो, शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीजन तक पहुंचने के साथ-साथ इम्यूनिटी सिस्टम को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके लिए रोजाना जीरा पानी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए है, इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रुप में नहीं लिया जा सकता। कोई भी स्टेप लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें।)