लाइव टीवी

Coconut Water in Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान जरूर पिएं नारियल पानी, मां और बच्चे को होते हैं ये फायदे

Updated Jan 29, 2021 | 11:00 IST

नारियल सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान इसमें मौजूद अनेकों पोषक तत्व मां और बच्चे दोनों के लिए की सेहत को अच्छा रखने में मदद करता है।

Loading ...
Benefits of Coconut Water During Pregnancy
मुख्य बातें
  • प्रेग्नेंसी में नारियल पानी पीने के हैं बहुत फायदे।
  • नारियल पानी में मौजूद पोषक तत्व मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए है लाभकारी।
  • जानें प्रेग्नेंसी में नारियल पानी पीने के ये 7 बड़े फायदे।

Benefits of Coconut Water: नारियल हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। चाहे वह सूखा नारियल हो या पानी वाला नारियल हो। कई बीमारियों में नारियल खाने के लिए डॉक्टर सलाह देते हैं। इसमें मौजूद फाइबर, मैग्निशियम, कैलशियम, विटामिन सी जैसे पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान डॉक्टर नारियल खाने और उसका पानी पीने की भी सलाह देते हैं। नारियल में ना केवल हमारे शरीर को मजबूती प्रदान करने क्षमता है, बल्कि यह चेहरे को भी साफ बनाने में मदद करता है। तो आइए जाने प्रेग्नेंसी में नारियल खाने के क्या-क्या फायदे हैं।

प्रेनेंसी में नारियल पानी पीने के ये 7 फायदे-

1. प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के अंदर कई हारमोंस बदलाव होते रहते हैं। जिससे उन्हें बहुत सारी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। इस कारण से यदि महिला इस समय अनेकों पोषक तत्वों से भरा हुआ नारियल का सेवन करें, तो उन्हें इसे खाकर काफी शक्ति मिल सकती है।

2. नारियल में मौजूद अनेकों पोषक तत्व गर्भवती महिलाओं को पोषण देने के साथ-साथ पेट में पल रहे बच्चे को भी पोषक तत्व प्रदान करता हैं।

3. नारियल पानी पीने से मूत्र संबंधित समस्या बिल्कुल नहीं होती है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में मूत्र संक्रमण बीमारी उत्पन्न ना हो इसलिए उन्हें नारियल पानी जरूर पीना चाहिए।

4. प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में एसिडिटी जैसी समस्या ज्यादातर सुनने को मिलती है। नारियल पानी पीने से पेट में कब्ज नहीं होता है। यह आंत से संबंधित परेशानियों में काफी मदद करता है। इसे पीने से पाचन शक्ति मजबूत होती है और यह पेट को ठंडा रखता है। प्रेग्नेंसी के दौरान इस तरह की समस्या महिला में उत्पन्न ना हो इसलिए उन्हें नारियल पानी जरूर पीना चाहिए।

5. नारियल में बिल्कुल फैट नहीं होता है। इसमें जीरो कोलेस्ट्रॉल की मात्रा होती है। इसके सेवन से महिलाओं में एचडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ने में मदद मिलती है, जो कि महिलाओं के लिए काफी अच्छा माना जाता है। साथ ही इसके पानी पीने से गर्भवती महिलाओं में कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है।

6. प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में थकान और डिहाइड्रेशन की समस्या ज्यादातर सुनने को मिलती है। नारियल का सेवन करने से इस तरह की समस्याएं दूर की जा सकती हैं।

7. नारियल हमारी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। प्रेगनेंसी के दौरान एचआईवी, फ्लू, दाद जैसी बीमारियां होने से बचने के लिए नारियल बहुत ही फायदेमंद होता हैं. नारियल में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटीवायरल तत्व होने के कारण यह प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के लिए कवच का काम करता हैं।