लाइव टीवी

Benefits of Muskmelon: आंखों की रोशनी बढ़ाने से लेकर स्किन केयर तक, खरबूजे खाने के हैं ये बड़े फायदे

Updated May 12, 2020 | 07:36 IST

Benefits of Muskmelon: गर्मियों में खरबूजा खाने के बेहद फायदे हैं। गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए और शरीर की पाचन शक्ति को दुरुस्त रखने के लिए गर्मियों में खरबूजा खाना फायदे का सौदा है।

Loading ...
गर्मियों में खरबूजा खाने के फायदे (Source: Pixabay)
मुख्य बातें
  • गर्मियों का सीजन आ गया है और ऐसे में हमें हाइड्रेट रहने की जरूरत पड़ती है
  • इस सीजन में खरबूजा खाने के बेहद फायदे होते हैं
  • आंखों की रौशनी बढ़ने के साथ-साथ पाचन शक्ति भी दुरुस्त होती है

गर्मियों का सीजन आ गया है और ऐसे में हमें हाइड्रेट रहने की जरूरत पड़ती है। इस सीजन में पानी वाले फलों सब्जियां खाने की इच्छा होती है जिससे हमारा शरीर भी हाइड्रेटेड रहता है और गर्मियों में इसके अन्य कई फायदे भी होते हैं। इश सीजन नें गर्म हवा चलने से हमारे शरीर पर इसका बेहद बुरा असर पड़ता है, हमारे शरीर का पाचन तंत्र भी खराब होने का डर रहता है। ऐसे में ही हमें ऐसे फूड प्रोडक्ट खाने की सलाह दी जाती है जो हमारे शरीर में इन बीमारियों के खतरे को कम कर सके। कुछ फल ऐसे होते हैं जो गर्मियों में शरीर की गर्मी को कम कर देते हैं इसे सुपरफूड कहते हैं।

गर्मियों में आम तौर पर लोगों को आम का इंतजार बेसब्री से रहता है। लेकिन आपको बता दें गर्मी केवल आम का नहीं बल्कि इसके अलावा अन्य कई रसदार फलों को भी लेकर आता है। तरबूजे और खरबूजे इसी कड़ी में आते हैं जो बेहद स्वादिष्ट भी होते हैं और ये बेहद रसदार भी होते हैं। इसे गर्मियों में खाने के कई फायदे हैं। खरबूजे में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जिसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। आज हम खरबूजे के फायदों के बारे में बात करेंगे। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण के अलावा विटामिन सी पाए जाते हैं। यह शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत भी करता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाता है
खरबूजे में एंटी ऑक्सीडेंट बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो ओवरऑल आंखों के हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसे खाने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है साथ ही उम्र बढ़ने के साथ आंखों मे होने वाली परेशानी से भी छुटकारा दिलाता है।

पोषक तत्वों से भरपूर
खरबूजे में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। विटामिन ए आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए जरूरी माना जाता है। जबकि दूसरी तरफ विटामिन सी स्किन हेल्थ के लिए और साथ ही इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए मददगार होता है। विटामिन सी डीएनए डैमेज होने से भी बचाता है।

स्किन केयर
खरबूजा खाने का स्किन पर भी काफी अच्छा असर पड़ता है। इसमें ऐसे विटामिन पाए जाते हैं जिसका स्किन पर भी काफी फायदा होता है। यह स्किन टिश्यु को टाइट रखता है साथ ही इसमें झुर्रियां पड़ने से रोकता है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन सी से त्वचा में नेचुरल ग्लो आता है। इसलिए अपने डाइट में खरबूजा को अवश्य शामिल करें।

इम्युनिटी बढ़ाता है
खरबूजा विटामिन सी से भरपूर होता है। शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको नियमित तौर पर खरबूजे का सेवन करना चाहिए। विटामिन सी के अलावा इसमें विटामिन ए और बीटा कैरोटिन भी पाया जाता है जो शरीर में होने वाली कई रोगों से लड़ने की शक्ति देता है। इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर की व्हाइट ब्लड सेल्स की सुरक्षा करता है जो कई खतरनाक बैक्टीरिया, वायरस और अन्य खतरनाक कीटाणुओं को मारता है जो हमारे शरीर के नुकसान पहुंचाते हैं।

हाइड्रेटिंग
खरबूजे में हाई वॉटर कंटेंट होता है जिसके कारण गर्मियों में इसके खाने के कई फायदे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फल में 90 फीसदी तक पानी होता है जिसके सेवन से कड़कड़ाती गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है।

बालों के बढ़ने में मदद
विटामिन ए और सी से भरपूर ये फल हमारे बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। विटामिन सी बालों के बढ़ने में मदद करता है। यह हमारे सिर में सीबम के प्रोडक्शन में मदद करता है जिसके कारण बालों क जड़ों में मॉइश्चर बना रहता है और जिससे बाल हेल्दी रहते हैं।

ब्लड प्रेशर रेगुलेट करता है
करबूजा हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आपको नियमित तौर पर खरबूजा खाना चाहिए इसमें बड़ी मात्रा में पोटैशियम भी पाया जाता है जो वैसोडिलेटर की तरह काम करता है। यह शरीर में ब्लड वेसल्स को कंट्रोल करता है जिससे रक्त का प्रवाह धमनियों में बेहद आसानी से होता है इसमें कोई तनाव नहीं और कोई दबाव नहीं पड़ता है। 

पाचन तंत्र में सहायक
इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो हमारे शरीर में पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने में मददगार होता है। वैसे लोग जो कब्ज के शिकार हैं उन्हें नियमित तौर पर खरबूजा खाना चाहिए। इसे आप स्मूदी बनाकर भी खा सकते हैं।