लाइव टीवी

Mint Drinks: गर्मी दूर करने के लिए पीजिए पुदीने का शरबत, ठंडक के साथ मिलेगा जबरदस्त स्वाद

Updated May 16, 2022 | 17:32 IST

Mint Drinks: चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए पुदीने का सेवन काफी फायदेमंद रहता है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने की वजह से ये शरीर में पानी की पूर्ति करता है, साथ ही उसे हाइड्रेट रखने का भी काम करता है। गर्मी में ठंडक का एहसास करने के लिए पुदीना ड्रिंक्स का सेवन जरूर करना चाहिए।

Loading ...
Mint Drinks Benefits
मुख्य बातें
  • पुदीना सत्तू शरबत से शरीर में आएगी एनर्जी
  • जलन दूर करने में मददगार पुदीना शिकंजी
  • लू से बचाए, कब्ज दूर करे पुदीना छाछ

Benefits Of Mint Drinks : गर्मियों के मौसम में पुदीने का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर पुदीने के सेवन से ठंडक मिलने के साथ-साथ शरीर हाइड्रेट भी रहता है। इसके साथ ही इसके सेवन से एसिडिटी की समस्या, पानी की कमी और आलस्य को दूर करने में मदद मिलती है। पुदीना न केवल स्वास्थ्य बल्कि स्वाद बढ़ाने का काम भी करता है। इसके लिए आप पुदीने की अलग-अलग तरह से हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक तैयार कर सकते हैं, जो शरीर में पानी की पूर्ति कर रिफ्रेश करने में मदद करेगी। तो चलिए जानते हैं सेहत के खजाने से भरे पुदीने की ड्रिंक्स और उनके फायदों के बारे में-

गर्मी में पिएं पुदीने से तैयार ये ड्रिंंक्स

पुदीना छाछ
पुदीना एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुणों से भरा होता है, जो शरीर को डीटॉक्स कर हाइड्रेट रखने का काम करता है। अगर पुदीने को छाछ में मिलाकर पिया जाए तो इससे शरीर को ठंडक के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है, साथ ही ये शरीर को लू से बचाने में भी मददगार होता है।

Also Read: Black Pepper: बढ़ते वजन को कम कर सकती है छोटी सी काली मिर्च, इसके फायदे जान गए तो रोज करेंगे इस्तेमाल    

पुदीना शिकंजी
चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए पुदीना शिकंजी एक बेहतरीन ड्रिंक है। इस ड्रिंक से शरीर में पानी की पूर्ति होती है। इसके अलावा ये इलेक्ट्रोलाइट्स में बैलेंस बनाए रखने के साथ ही पैरों की ऐंठन, जलन और कमजोरी को दूर करने में सहायक होता है। साथ ही यह गर्मी से राहत दिलाने में आपकी मदद कर सकता है।

पुदीना से बनाएं सत्तू शरबत
सत्तू के शरबत को अगर पुदीना डालकर बनाया जाए, तो ये सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। सत्तू और पुदीना दोनों ही शरीर को ठंडक देने का काम करते हैं। इसके अलावा ये पेट को ठीक रखने का काम भी करते हैं। साथ ही पुदीना से बना सत्तू शरबत शरीर के लिए एनर्जी बूस्टर का काम करता है। इसके साथ ही इससे आपके शरीर को इंस्टेंट एनर्जी भी मिलती है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)