लाइव टीवी

लॉकडाउन में बेस्ट एक्सरसाइज है रस्सी कूदना, रोजाना बस 10 मिनट तक करने से होंगे कई फायदे

Updated Apr 21, 2020 | 15:57 IST

Benefits of Skipping: लॉकडाउन में जिम और पार्क जाना दोनों ही बंद है, ऐसे में कई लोग हैं जो घर पर ही वर्कआउट कर रहे हैं। इंडोर वर्कआउट में बेस्ट ऑप्शन है रस्सी कूदना। बता दें कि इसके अनेक फायदे हैं।

Loading ...
Benefits of skipping
मुख्य बातें
  • बेस्ट एक्सरसाइज है रस्सी कूदना।
  • रोजाना 10 मिनट तक रस्सी कूदने से कई फायदे होंगे।
  • रस्सी कूदने से हड्डियों को मजबूत करने के अलावा मसल्स भी मजबूत होते हैं।

कोरोना वायरस के बचने के लिए लोगों ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए देश में लॉकडाउन आगे बढ़ा दिया गया है। इस मुश्किल परिस्थिति में लोग सारा वक्त घर के अंदर ही बिता रहे हैं। इसके साथ ही खुद को फिट रखने के लिए घर पर ही वर्कआउट कर रहे हैं। बता दें कि इंडोर एक्सरसाइज के लिए बेस्ट ऑप्शन है रस्सी कूदना, साथ ही यह काफी मजेदार है। रोजाना अपनी रूटीन में इसे शामिल करने से कई लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 से बचने के लिए सुझाव जारी किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि इस बीमारी के प्रकोप से बचने के लिए एक एक्सरसाइज रोजाना जरूर करें। बता दें कि कई ऐसे फिल्मी सितारे हैं, जो अपनी एक्सरसाइज में रस्सी कूदना नहीं भूलते हैं। रोजाना 10 मिनट तक रस्सी कूदने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है, इसके अलावा दिल संबंधी बीमारियों से भी दूर रहेंगे।

रोजाना रस्सी कूदने के अनेक फायदे हैं-
वेट लॉस- एक घंटे तक रस्सी कूदने से आप 1,600 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं। बता दें कि सिर्फ 10 मिनट के लिए रस्सी कूदना उतना ही अच्छा है जितना आठ मिनट में एक मील दौड़ना।

फुल बॉडी वर्कआउट- रस्सी कूदना एक फुल बॉडी वर्कआउट है। इसकी मदद से आप अपनी स्टेमिना को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा फोकस और कॉर्डिनेशन में काफी मदद मिलती है। शरीर के एक्स्ट्रा फैट को कम करने का सबसे प्रभावी तरीका है रस्सी कूदना। इसके अलावा बॉडी की टोनिंग भी होती है।  

हड्डियां होती हैं मजबूत-  रस्सी कूदने से शरीर चुस्त-दुरुस्त रहता है, साथ ही यह हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने के लिए रोजाना 20 मिनट तक रस्सी कूदना चाहिए। इससे आप हमेशा स्वस्थ्य रहेंगे।

कार्डियो के लिए है बेहतर ऑप्शन- कार्डियो के लिए जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते हैं लेकिन घर पर रस्सी कूदकर कार्डियो सेशन को पूरा कर सकते हैं। ऐसे में आप घर पर भी रहकर कार्डियो कर सकते हैं, इसके लिए आपको पैसे देने की भी जरूरत नहीं है। कार्डियो के लिए एथलीट भी रस्सी कूदते हैं, यह ब्लड सर्कुलेशन में सुधार कर के हृदय के स्वास्थ्य में सुधार करता है।

त्वचा में निखार आता है- रस्सी कूदने या फिर दूसरे हाई इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। इस तरह आप शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालते हैं और त्वचा हेल्दी होती है, जिससे निखार आता है।

मजबूत होते हैं मसल्स- रोजाना रस्सी कूदने से हड्डियों के साथ-साथ मसल्स भी मसबूत होते हैं। रस्सी कूदने के दौरान हाथ और पैर दोनों का वर्कआउट हो जाता है। इससे कंधे, हाथ और पैरों की मसल्स टोन और मजबूत होती है।

दिल की बीमारियों से रहेंगे दूर- रस्सी कूदने के दौरान दिल तेजी से ब्लड पंप करता है। इससे हार्ट फंक्शन्स बेहतर होते हैं और बॉडी का ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है। इस तरह आप अपने हार्ट को हेल्दी रख सकेंगे।

तनाव होगा कम- रस्सी कूदने से बॉडी का ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है। इससे ब्रेन फंक्शन्स बेहतर होते और मेमोरी पॉवर बढ़ती है, इसके अलावा स्ट्रेस कम होता है। इस तरह आप पूरे दिन बेहतर महसूस करेंगे।