लाइव टीवी

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए करें ये एक्सरसाइज, रोजाना ये वर्कआउट करने से होते हैं और भी कई फायदे

Updated Mar 28, 2020 | 20:48 IST

Best Exercise: अगर आप आप हेल्दी डायट के साथ एक्सरसाइज करें तो खुद को कई बीमारियों से बचा सकते हैं। बता दें कि अपनी रूटीन में एक्सरसाइज को शामिल कर लें तो सर्दी-जुकाम या फिर पूरे दिन की थकावट को दूर कर सकते हैं।

Loading ...
Exercise and immunity
मुख्य बातें
  • हेल्दी डायट के साथ एक्सरसाइज भी बहद जरूरी है।
  • एक्सरसाइज बॉडी को न सिर्फ एक्टिव रखता है बल्कि अच्छी तरह मूव भी करता है।
  • एक्सरसाइज के जरिए आप अपने इम्यून को मजबूत बना सकते हैं।

बीमारियों से खुद को दूर रखने के लिए बेहद जरूरी है कि हेल्दी डायट के साथ थोड़ी एक्सरसाइज भी हो। यह बॉडी को न सिर्फ एक्टिव रखता है बल्कि पूरा दिन आप एनर्जी से भरे रहते हैं। बता दें कि एक्सरसाइज की मदद से दिल के मरीज होने की संभावना को कम कर सकते हैं। यह आपके शरीर को हेल्दी के साथ-साथ मजबूत भी बनाता है। विशेषज्ञों की माने तो कई ऐसी 
सिद्धांत हैं जिसमें बताया गया है कि एक्सरसाइज आपकी इम्युनिटी को बढ़ाता है। हालांकि इन सिद्धांतों ने अभी तक साबित नहीं किया कि कैसे.... 

  • फिजिकल एक्टिविटी फेफड़ों और एयरवेज से बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद कर सकती है। इससे आपको सर्दी, फ्लू या अन्य बीमारी होने की संभावना कम हो सकती है।
  • एक्सरसाइज एंटीबॉडी और सफेद रक्त कोशिकाओं (WBC) में परिवर्तन का कारण बनता है। WBC शरीर की इम्यून सिस्टम की कोशिकाएं हैं जो बीमारी से लड़ती हैं। ये एंटीबॉडी या WBC अधिक तेज़ी से प्रसारित होते हैं, इसलिए वे पहले की तुलना में बीमारियों का पता लगा सकते हैं। कोई नहीं जानता कि क्या ये परिवर्तन संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं।
  • एक्सरसाइज के दौरान और बाद में शरीर के तापमान में बैक्टीरिया को बढ़ने से रोक सकती है। यह तापमान बढ़ने से शरीर को संक्रमण से बेहतर तरीके से लड़ने में मदद मिल सकती है
  • एक्सरसाइज तनाव हार्मोन की धीरे-धीरे रिलीज कर देता है। कुछ तनाव ऐसे होते हैं जिससे बीमारी की संभावना बढ़ जाती है। वहीं कम तनाव होने वाले हार्मोन बीमारी बचा सकते हैं। 

एक्सरसाइज आपके लिए अच्छा है, लेकिन, आपको इसे ज़्यादा नहीं करना चाहिए। जो लोग पहले से ही व्यायाम करते हैं, उन्हें अपनी  इम्यून सिस्टम के लिए लंबे समय तक अधिक व्यायाम नहीं करना चाहिए। रिसर्च से पता चला है कि जो लोग मीडिल एनर्जी वाले जीवनशैली का पालन करते हैं वह अधिक लाभ उठाते हैं। वहीं अगर आप चाहें तो इन एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

  • कुछ देर साइकिल चलाएं।
  • रोजाना 20 से 30 मिनट तक वॉक करें।
  • हर दूसरे दिन जिम जाना चाहिए।
  • नियमित रूप से गोल्फ खेल सकते हैं।

वहीं एक्सरसाइज की मदद से आप खुद को हेल्दी और एनर्जेटिक बना सकते हैं। यह आपको अपने बारे में बेहतर महसूस कराने में मदद कर सकता है। ये सबूत है कि एक्सरसाइज के साथ-साथ इम्यून सप्लीमेंट लेने से बीमारी या संक्रमण की संभावना कम होती है।