लाइव टीवी

Foods to control blood sugar level: ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए क्या होना चाहिए आपका खानपान?

Updated Jun 29, 2021 | 10:39 IST

best food to lower blood sugar level : अगर आप अपने बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल से परेशान हैं तो आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यहां जानिए बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए आपको किन चीजों

Loading ...
ब्लड शुगर लेवल (तस्वीर के लिए साभार- iStock images)
मुख्य बातें
  • हाई ब्लड शुगर लेवल की समस्या बेहद आम हो गई है, इसे नियंत्रित करना बेहद जरूरी होता है
  • सीफूड के अंदर कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए फायदेमंद
  • बढ़े हुए ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए नट्स बेहद कारगर साबित होता है

नई दिल्ली: डायबिटीज, लो ब्लड शुगर लेवल और हाई ब्लड शुगर लेवल जैसी परेशानी आजकल आम हो गई हैं। इन सब परेशानियों का सबब हमारी जीवनशैली होती है। दिन भर में हम क्या खाते हैं, कितना खाते हैं और कब खाते हैं इन सबका असर हमारे सेहत पर पड़ता है। इसीलिए अपने खान-पान का ध्यान रखना हर एक इंसान की जिम्मेदारी होती है।

जिन लोगों को बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल की समस्या रहती है उन्हें खासकर अपने खान-पान पर जरूर ध्यान देना चाहिए। ऐसा आहार या खानपान बिल्कुल ना हो जो आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा दें या फिर जो आपके लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है। अगर आप अपने बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल की वजह से परेशान हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।

blood sugar mein kya khana chahie

सीफूड

हाई ब्लड शुगर लेवल के लिए सीफूड खाना लाभदायक माना जाता है। शोध के अनुसार, यह पता चला है कि सीफूड में प्रोटीन, फैट्स, विटामिंस, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीजन मौजूद होता है जो हमारे पाचन तंत्र को चुस्त दुरुस्त रखता है और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है।

best food to control sugar

कद्दू

जिन लोगों को हाई ब्लड शुगर लेवल की समस्या रहती है उनके लिए कद्दू फायदेमंद होता है। इसके अंदर फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में रहता है जो बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है।

नट्स

नट्स का सेवन करना भी बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल से पीड़ित लोगों के लिए हितकारी माना जाता है। यह हाई ब्लड शुगर लेवल को काबू में रखता है। इसलिए डॉक्टर्स भी नट्स खाने की सलह देते हैं।

list of foods that lower blood sugar

ब्रोकली

विज्ञान के अनुसार, ब्रोकली के अंदर sulforaphane नाम का एक कैमिकल मौजूद होता है जो शरीर में से ब्लड ग्लुकोज लेवल को कम करता है। अगर आप भी बढ़े हुए ब्लड शुगर से परेशान हैं तो ब्रोकली खाएं।

भिंडी

जिन लोगों को भिंडी खाना पसंद नहीं है उन्हें भिंडी जरूर खाना चाहिए खासकर उन लोगों को जिनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ है। भिंडी हमारे आतों में से शुगर को सोंखता है और ब्लड शुगर लेवल को कम करता है।

ओट्स

जानकार बताते हैं कि ओट्स में मौजूद फाइबर बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है। इसीलिए ओट्स का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।

बेरीज

कई शोध के अनुसार, यह पता चला है कि बेरीज के अंदर फाइबर, विटामिंस और मिनरल्स की मात्रा अधिक होती है। यह सभी जरूरी तत्व हमारे शरीर के लिए लाभदायक होते हैं और ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)