लाइव टीवी

Right time to drink milk : क्‍या है दूध पीने का सही समय, अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य के ल‍िए जानें आयुर्वेद के न‍ियम

Updated Oct 02, 2020 | 11:52 IST

doodh peene ka sahi time kya hai : हमें यह तो मालूम है कि दूध शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन इसे किस समय और कैसे पीना चाहिए इस बात पर हम अक्सर असमंजस में रहते हैं। जानें आयुर्वेद के न‍ियम।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
best time to drink milk, दूध पीने का सही समय क्‍या है
मुख्य बातें
  • दूध का फायदा तभी म‍िलता है जब इसे सही समय पर प‍िया जाए
  • दूध पीने को लेकर आयुर्वेद के न‍ियम जानना जरूरी हैं
  • दूध को कभी भी खट्टी चीजों के साथ नहीं पीना चाह‍िए

दूध भारतीय भोजन का एक अहम हिस्सा है, लोग अक्सर खाना खाने के बाद या सुबह या दिन में कभी भी दूध पीना पसंद करते हैं। हमारे यहां दूध का महत्व आप इसी बात से लगा सकते हैं कि बचपन से ही बच्चों को दूध पीने की आदत डाल दी जाती है। जिन बच्चों को दूध नहीं पसंद होता उन्हें भी डांट कर या बहला-फुसलाकर दूध तो पिलाया ही जाता है।

हमारे यहां दूध का उपयोग कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों को बनाने में किया जाता है। दूध में प्रोटीन, विटामिन b1, b2, b12, विटामिन D, मैग्नीशियम, पोटेशियम जैसे कई महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं। यहां तक कि केवल दूध को ही पूरे भोजन की संज्ञा दी गई है क्योंकि यह विटामिन, फैट, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है।

अगर आपको भी दूध पीना पसंद है तो जानिए आयुर्वेद के अनुसार इसे कब और कितना लेना चाहिए।

दूध पीने का सही तरीका (Right way to drink milk)
दूध का अगर पूरा फायदा लेना है तो आपका यह जानना बेहद आवश्यक है कि इसके सेवन करने का सही समय और तरीका क्या है।

  1. आयुर्वेद के अनुसार कभी भी दूध को खट्टे फलों के साथ नहीं लेना चाहिए, इसलिए आयुर्वेद मैं मिल्क शेक वर्जित माना गया है।
  2. आयुर्वेदिक नियमों के अनुसार, आम, केले, खरबूजे और अन्य खट्टे फलों के साथ दूध या दही का कभी भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  3. केला जब दूध के साथ मिल जाता है तब उसमें गैस्ट्रिक अम्ल बनने लगते हैं जो आपकी आंतों में जाकर आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकते हैं, जिससे आपको सर्दी, खांसी, एलर्जी, शरीर पर लाल चकत्ते पड़ सकते हैं।

दूध पीने का सही समय (Right time to drink Milk)

  1. आयुर्वेद के अनुसार, अगर आप अपने शरीर को बलशाली और मांस पेशियों को मजबूत करना चाहते हैं तो आपको सुबह दूध पीना चाहिए।
  2. अगर आपको नींद की समस्या है तो रात में सोने से पहले अश्वगंधा के साथ दूध ले सकते हैं, इससे आपकी याददाश्त भी मजबूत होगी और अच्छी नींद मिलने में भी सहायता मिलेगी।
  3. आयुर्वेद के अनुसार, हर व्यक्ति को दूध जरूर पीना चाहिए बशर्ते आपको इससे एलर्जी ना हो, आयुर्वेद मानता है की दूध पीने का सबसे उचित समय रात्रि में भोजन के बाद सोने से पहले का होता है।
  4. हर व्यक्ति को सुबह दूध सूट नहीं करता, अगर आप सुबह दूध पीते हैं तो आपको उसे पचाने में समस्या उत्पन्न हो सकती है जिसके कारण आप पूरा दिन अपने आप को सुस्त महसूस करेंगे।
  5. 5 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को सुबह भूल कर भी दूध नहीं पीना चाहिए इससे आपको भारी एसिडिटी हो सकती है। 
  6. नमकीन चीजों के साथ कभी भी भूलकर दूध का सेवन ना करें।


रात में दूध पीने के फायदे (Raat ko Doodh peene ke fayde)
आयुर्वेद में दूध पीने का सबसे उचित समय रात का ही बताया गया है। सोते वक्त आपकी पाचन क्रिया तेज काम करती है जो दूध को अच्छी तरह से पचा देती है। दूध में ऐसे गुण पाए जाते हैं जिनके कारण आपको अच्छी नींद ही आती है। 

रात में दूध पीने पर आपका शरीर उसके अंदर के कैल्शियम को ज्यादा बेहतर तरीके से समाहित कर पाता है। रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर पिएं, इससे आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट होगी, पाचन क्रिया में सुधार भी होगा और आपको रात में अच्छी नींद भी आएगी।