लाइव टीवी

Bhumi Pednekar Weight loss: भूमि पेडनेकर ने महज 4 महीने में घटाया था 32 किलो वजन, ये रहा उनका डाइट प्लान

Updated Aug 20, 2021 | 16:39 IST

Bhumi Pednekar weight loss tips : बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने ​फिल्म 'दम लगा के हईशा' के लिए 90 किलो तक वजन बढ़ाया था। बाद में उन्होंने अपने बढ़े हुए वजन को घटाने के लिए खास डाइट प्लान फॉलो किया।

Loading ...
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने वजन कम करने के लिए किया ये डाइट प्लान फॉलो (pic: Istock)
मुख्य बातें
  • भूमि पेडनेकर ने ​32 किलो तक घटाया वजन।
  • वजन कम करने के लिए एक्ट्रेस ने ​नहीं लिया डाइटीशियन का सहारा।
  • भूमि ने वजन कम करने के लिए घर के खाने को बताया बेहतर।

Bhumi Pednekar diet plan : 'दम लगा के हईशा' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपनी पहली ही मूवी से लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रही थीं। उन्होंने इस फिल्म में एक ऐसी महिला का किरदार निभाया था जिसका वजह 90 किलो था। इस चैलेंजिंग रोल के लिए भूमि ने रियल लाइफ में अपना वजन बढ़ाया था। मगर इसके बाद उन्होंने अपने बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए जमकर पसीना बहाया और महज 4 महीनों में 32 किलो तक वजन कम करके सबको चौंका दिया। उनके ट्रांसफॉर्मेशन ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बंटोरी। आज हम आपको भूमि के फैट से फिट बनने के सफर के लिए फॉलो किए गए डाइट प्लान और रूटीन के बारे में बताएंगे।

घर के खाने को दी तवज्जो

वजन घटाने के लिए एक्ट्रेस भूमि ने किसी भी तरह से क्रैश डाइट को फॉलो नहीं किया। उन्होंने महज एक संतुलित आहार को चुना। इसके लिए उन्होंने बाहरी फास्टफूड की जगह घर के सादे खाने को तवज्जो दी। एक इंटरव्यू में भूमि ने बताया था कि वह कभी भी आहार विशेषज्ञ या न्यूट्रिशन एक्सपर्ट के पास नहीं गई। उन्होंने वजन कम करने के लिए Google और अपने मां की मदद ली। उनका मानना है कि वजन घटाने के लिए घर का बना सादा भोजन सबसे प्रभावी तरीका है। 

शुगर को कहा नो

भूमि ने इंटरव्यू में यह भी कहा कि रिफाइंड और अतिरिक्त चीनी छोड़ने से वजन में काफी अंतर आ सकता है। इसलिए पतले होने के लिए उन्होंने सभी प्रकार की चीनी वाले प्रोडक्ट्स और खाने-पीने की चीजें छोड़ दी। इससे उनके मूड में भी काफी सकारात्मक बदलाव आएं और उनकी जीवनशैली बेहतर हुई।

बॉडी को किया डिटॉक्स

शरीर में कई तरह के टॉक्सिन्स मौजूद होते हैं, जिसकी वजह से आलस आता है या दूसरी बीमारियों का खतरा रहता है। ऐसे में वजन घटाने के दौरान शरीर को डिटॉक्स करने के लिए भूमि रोजाना सुबह एक खास पानी का सेवन करती थीं। इसके लिए एक बोतल पानी में खीरे के कुछ स्लाइस, नींबू और मींट के कुछ पत्ते डाल करीब 5 से 7 घंटे के लिए छोड़ देती थीं। अब रोजाना सुबह इस पानी को पीती थी। इससे उन्हें ताजगी का एहसास होता था।


डाइट में शामिल की ये चीजें
वजन घटाने के अपने रूटीन के दौरान भूमि जिम जाने से पहले ब्रेकफास्ट में मल्टीग्रेन ब्रेड और वाइट एग का ऑम्लेट खाती थी। इसके बाद लंच में वह ज्वार, बाजरा, रागी, चना, राजगीरा मिला हुआ मल्टीग्रेन आटे की रोटी खाती थीं। इस दौरान वह हरी सब्जियां ज्यादा खाती थीं।

भूमि कभी-कभी ग्रिल्ड चिकन भी खाती थीं। टी टाइम में वह ग्रीन टी और थोड़ी देर बाद थोड़े डाईफ्रूट्स लेती थीं। रात के खाने में वह सलाद, मल्टी ग्रेन आटे की रोटी और पनीर की सब्जी लेना पसंद करती थीं।