लाइव टीवी

Rekha B'day: जानें क्‍या है रेखा का फिटनेस और ब्‍यूटी सीक्रेट, 65 साल में भी कैसे दिखती हैं उम्र से आधी

Updated Oct 10, 2019 | 07:50 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा (Rekha) 65 की उम्र में भी अपनी उम्र से आधी नजर आती हैं। उनकी फिटनेस (Fitness) और खूबसूरती (Beauty) आज भी लोगों के लिए रोल मॉडल है। 

Loading ...
Rekha
मुख्य बातें
  • रेखा नेचुरल चीजों और समय की पाबंद हैं
  • खाने में रेखा रोज रोटी-दही जरूर शामिल करती हैं
  • ट्रेडिशन पहनावा और ग्लॉसी मेकअप उनका फेवरेट है

10 अक्टूबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा का बर्थडे है। वह जब भी स्क्रीन पर नजर आती हैं लोगों की आंखें उनसे नहीं हटती। हटे भी कैसे, वह 65 की उम्र में भी इतनी खूबसूरत और फिट हैं जितना लोग अपनी जवानी में नहीं होते। उनकी फिटनेस, ड्रेसिंग और मेकअप का तरीका उन्हें बेहद खास बनाता है। किस भी अवार्ड फंक्शन या फंक्शन में जब वह आती हैं तो वहां उनके चाहने वालों कि नजर उनसे हट नहीं पाती।

उन्हें देख कर, उन पर उम्र का असर नजर नहीं आता। ऐसा नहीं है कि ये गॉड गिफ्टेड है, बल्कि वह अपने को फिट रखने के लिए बहुत मेहनत करती हैं। अपनी डाइट से लेकर एक्सरसाइज तक पर वह खास तरह से फोकस करती हैं और यही कारण है कि वह अब भी जवां, खूबसूरत और फिट हैं। आइए जानें क्या है उनका ये राज।

ये है शाइनिंग स्किन की मालकिन रेखा का फिटनेस सीक्रेट

उबली सब्जी और ढेर सारा पानी में छुपी है उनकी खूबसूरती
रेखा कि खूबसूरती और फिटनेस का राज उनके नेचुरल डाइट में छुपी है। रेखा कभी तेल-मसाले वाली चीजों को नहीं खातीं। शुरू से रेखा उबली सब्जियां,ढेर सारे सलाद, अंकुरित अनाज और सूखे मेवे पर सबसे ज्यादा निर्भर रही हैं। इसके साथ रेखा की ब्यूटी का बड़ा सीक्रेट है पानी। वह खुद को कभी भी डिहाड्रेट नहीं होने देतीं। वह प्यास लगने से पहले पानी पीने को अपनी खूबसूरती का राज मानती हैं। उनका कहना है कि पानी स्किन के लचीलेपन को बनाए रखता है और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर करने वाला होता है।

समय पर खाना और छोटे मील पर करती हैं फोकस
इसके साथ रेखा ने अपनी डाइट पर भी खूब ध्यान दिया। समय पर खाना और छोटे मील लेना उनकी हैबिट है। वह शाम को 7:30 के बाद कुछ नहीं खातीं और सोने से दो घंटे पहले का वक्त केवल वह अपने आप को देती हैं। इसमें वह अपने चेहरे को नेचुरल चीजों से साफ करती हैं और फलों के पैक से खुद को निखारती हैं। उनकी डाइट में रोटी और दही जरूर होता है। वह मल्टीग्रेन रोटी ही लेती हैं।

मेडिटेशन और प्रणायाम की हैं दीवानी
रेखा के चेहरे पर चमक केवल उनकी डाइट की देन नहीं है, बल्कि इसमें मेडिटेशन ओर प्रणायाम का भी बड़ा योगदान है। वह कोई भी ऐसा दिन नहीं जानें देती जब मेडिटेशन और प्रणायाम के लिए समय न निकालें। योग उनका सबसे फेवरेट एक्सरसाइज है। रात में जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठना उनकी रुटीन का हिस्सा है और इसे ही अपनी जवां और खूबसूरती का राज बताती हैं।

ग्लॉसी मेकअप है पसंद
रेखा को जब भी आप देखेंगे उनके चेहरे पर ग्लॉसी लुक नजर आता है और इसके पीछे वजह कुछ और नहीं उनकी पसंद है। वह ग्लॉसी लुक को पसंद करती हैं। मैट मेकअप को वह पसंद नहीं करती।

ट्रेडिशनल लुक करती हैं पसंद
रेखा का मानना है कि खूबसूरती ट्रेडिशनल ड्रेस में ज्यादा नजर आती है। इसमें आप डिसेंट भी लगते हैं और आपका फिगर भी खुल कर सामने आता है। यही कारण है कि कांजीवरम और बनारसी साड़ियों के अलावा वह कोई और साड़ी पसंद भी नहीं करतीं।

तो आइए रेखा को उनके 65 वें जन्म दिन पर हार्दिक बधाई दें और उनकी फिटनेस रुटीन को अपने जीवन में भी शामिल करें।