लाइव टीवी

Boiled Potatoes Benefit: सेहत के लिए लाभकारी हैं उबले आलू, ब्लड प्रेशर के अलावा इन समस्याओं में भी कारगर

 Health benefits of boiled potatoes
Updated Feb 04, 2021 | 19:52 IST

Health benefits of boiled potatoes: एक छोटे से आलू के अंदर विटामिन सी, बी कॉम्प्लेक्स, आयरन पोटेशियम मैग्नीशियम फास्फोरस और जिंक समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

Loading ...
 Health benefits of boiled potatoes Health benefits of boiled potatoes
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
उबले आलू सेहत के लिए बहुत गुणकारी है।
मुख्य बातें
  • आलू है कई पोषक तत्वों का खान
  • रक्तचाप के लिए आलू है बेहद फायदेमंद
  • हृदय रोगियों को जरूर करना चाहिए उबले हुए आलू का सेवन

नई दिल्ली: भारत में शायद ही ऐसा कोई घर होगा जहां आलू का इस्तेमाल खाने में नहीं किया जाता होगा। भारतीय कभी भी आलू से दूर नहीं रह सकते हैं क्योंकि यह एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल लगभग हर एक सब्जियों के साथ किया जाता है। कई लोग आलू के इस कदर दीवाने होते हैं कि उन्हें हर समय आलू चाहिए होता है।

लोगों के अंदर आलू से आधारित कई गलत धारणाएं बन गई हैं जिनसे उबरना बेहद जरूरी है। जो लोग आलू को सेहत के लिए हानिकारक मानते हैं उन्हें यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए। आलू के अंदर पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक और फास्फोरस समेत कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर में इन तत्वों की कमियों को पूरा करते हैं।

लोगों को यह पता होना चाहिए कि आलू ब्लड प्रेशर और डायबिटीज को नियंत्रित करने में सक्षम होता है और यह कैंसर जैसे कई गंभीर परेशानियों से मानव शरीर को बचाता है। डॉक्टर्स यह बताते हैं कि उबले हुए आलू खाने से इंसान को कई फायदे होते हैं। यहां जानिए उबले हुए आलू खाना क्यों फायदेमंद माना जाता है।

रक्तचाप होता है बेहतर

आलू मैग्नीशियम का एक बेहतर स्रोत माना जाता है। मैग्नीशियम हमारे शरीर के अंदर रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसीलिए डॉक्टर्स उबले हुए आलू खाने की सलाह देते हैं।

पाचन शक्ति को बनाए मजबूत

आलू कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है, कार्बोहाइड्रेट हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है। जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर होता है उन्हें उबले हुए आलू जरूर खाने चाहिए।

गठिया से पीड़ित लोग खाएं उबले हुए आलू

आलू के अंदर विटामिन, कैल्शियम और मैग्नीशियम समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो लोग गठिया रोग से पीड़ित हैं उन्हें उबले हुए आलू जरूर खाने चाहिए। यह पोषक तत्व गठिया रोग को दूर करने में मदद करते हैं।

सूजन घटाने में सक्षम

जिन लोगों को शरीर के विभिन्न अंगों में सूजन की परेशानी रहती है उन्हें उबले हुए आलू जरूर खाना चाहिए। आलू के अंदर विटामिन सी, पोटेशियम और विटामिन बी6 मौजूद होता है जो आंतों और पाचन तंत्र के सूजन को घटाता है।

छाले कम करने में करता है मदद

गर्मियों में अक्सर मुंह के अंदर छाले हो जाते हैं जो खाना खाते समय पीड़ा देते हैं। उबले हुए आलू खाने से इस समस्या से पल भर में राहत मिलती है।

दिमागी विकास के लिए खाएं उबले हुए आलू

कई शोध के अनुसार यह पता चला है कि आलू का सेवन करने से दिमाग विकसित होता है। आलू के अंदर मौजूद पोषक तत्व हमारे दिमाग के बेहतर फंक्शनिंग के लिए मददगार साबित होते हैं।

हृदय रोग से दिलाता है राहत

आंतरिक अंगों की सेहत के लिए उबले हुए आलू खाना बहुत ही लाभदायक होता है। आलू के अंदर केरोतेनौड्स नाम का एक कंपाउंड होता है जो हमारे हृदय और आंतरिक अंगों के सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है।