लाइव टीवी

वर्कआउट से पहले ये बाद में करना चाहिए नाश्ता, इन बातों का रखें खास ध्यान

Updated Jul 27, 2019 | 00:03 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

वेट लॉस प्रोग्राम का सबसे मुश्किल टास्क ये तय करना होता है कि क्या चीजें करनी चाहिए और क्या नहीं। ऐसे ही कंफ्यूजन एक्सरसाइज को लेकर होता है। कौन सी एक्सरसाइज ब्रेकफास्ट से पहले की जाती है और कौन सी बाद में।

Loading ...
Breakfast
मुख्य बातें
  • खाली पेट एक्सरसाइज करने से फैट होता है बर्न
  • हार्डकोर एक्सरसाइज हमेशा कुछ खाने के बाद करें
  • ब्रेकफास्ट के एक घंटे बाद करें एक्सरसाइज

नई दिल्ली. वेट लॉस के लिए सबसे बड़ी मुश्किल ये होती है कि वह ये नहीं समझ पाते कि वे जो एक्सरसाइज कर रहे हैं वह कितनी कारगर है। साथ ही जिस एक्सरसाइज के लिए वे घंटों पसीना बहा रहे वो एक्सरसाइज खाली पेट करनी चाहिए या ब्रेकफास्ट के बाद। अगर ब्रेकफास्ट के बाद करनी है तो कितना ब्रेकफास्ट करना चाहिए आदि। 

ये सच है कि कुछ एक्सरसाइज खाली पेट ही करना जरूरी होता है, जबकि कुछ खाने के बाद। ऐसे में ये कंफ्यूजन जायज है। कोई भी वर्कआउट करने से पहले उसके बारे में जान लेना आपके वेट लॉस प्रोग्राम को हेल्प करता हैं। इसलिए सबसे पहले अपने इस कंफ्यूजन को दूर करें। 

सबसे पहले जानिए कि खाली पेट एक्सरसाइज करने और ब्रेकफास्ट के बाद एक्सरसाइज करने के क्या फायदे या नुकसान है। उसके बाद यह भी जानें कि किन एक्सरसाइज को हमेशा खाली पेट ही करना चाहिए। साथ ही कौन सी एक्सरसाइज ब्रेकफास्ट के बाद करना चाहिए। 

खाली पेट एक्सरसाइज करने के फायदे
वैज्ञानिकों का सुझाव है कि यदि कुछ खा कर एक्सरसाइज की जाए। उससे उतना फर्क नहीं दिखता जितना खाली पेट एक्सरसाइज करने से दिखता है। क्योंकि खाली पेट शरीर की वसा खर्च होती है। 

आप हार्ड कोर एक्ससाइज कर रहे तो आपको कभी भी खाली पेट नहीं रहना चाहिए। एक्सरसाइज के दौरान आपको एनर्जी की जरूरत होगी और आप ये खाली पेट नहीं पा सकेंगे। खुद को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए आपको हल्का-फुल्का ब्रेकफास्ट लेना ही होगा। 

किस एक्सरसाइज को खाली पेट करें
आप अगर ब्रिस्क वॉकिंग या जॉगिंग के लिए जा रहे हैं तो इसे खाली पेट ही करना चाहिए। योगा, प्राणायाम के लिए आप हमेशा खाली पेट ही रहें। यही नहीं पानी भी अगर आपको पीना हो तो कम से कम आधा से पौन घंटे पहले पानी पीएं। साथ ही एक्सरसाइज के तुरंत बाद न तो पानी पीएं न कुछ खाएं। 

यदि आप हार्डकोर एक्सरसाइज कर रहे जैसे पुशअप, ट्रेडमील रनिंग, स्किपिंग, फास्ट जुम्बा आदि तो आपको खाली पेट एक्सरसाइज बिलकुल नहीं करना चाहिए। वर्कआउट करने से एक घंटा पहले बेहद हल्का ब्रेकफास्ट करें। इससे आपका वर्कआउट स्टैमिना बढ़ेगा। 

वर्कआउट करने से पहले आप कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेड युक्त खाना खायें जैसे- ओट्स/मुसली या दूध, ब्रेड के साथ ऑमलेट, अंडा, दही, ड्राई फ्रूट्स या पनीर भूर्जी के साथ रोटी आदि। हमेशा एक्सरसाइज और ब्रेकफास्ट के बीच कम से कम एक घंटे का अंतर जरूर रखें।
 

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।