लाइव टीवी

शरीर में दिखने लगे ऐसे बदलाव, समझ ले ये हैं ब्लडप्रेशर के शुरुआती लक्षण

Updated Jun 29, 2019 | 04:06 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

ब्लडप्रेशर हाई हो या लो, दोनों ही स्थित अच्छी नहीं मानी जाती। ब्लडप्रेशर बढ़ने या कम होने से पहले कई संकेत शरीर को देता है। इसे पहचान कर इस रोग से आसानी से बचा जा सकता है। जानिए क्या हैं इसके संकेत...

Loading ...
Blood Pressure

नई दिल्ली. ब्लड प्रेशर के बढ़ने या घटने के पीछे एक नहीं कई कारण जिम्मेदार होते हैं। कुछ कारक हमारी खराब लाइफस्टाल के कारण होते हैं। वहीं, कुछ एक कारण खानपान और व्यवहारिक दिक्कतों के कारण होते हैं। कारण चाहे जो हो शरीर अपने अंदर हो रहे बदलाव का संकेत हमेशा देता है। जरूरत बस उस बदलाव या संकेतों को पहचानने की होनी चाहिए। 

खानपान में हानिकारक रसायन, ज्यादा तेल-घी का प्रयोग, देर रात तक जागना और खाना, सिगरेट-शराब का आदि होना ब्लड प्रेशर को हाई करता है। वहीं, शारीरिक कमियों और कुछ बीमारियों के चलते ब्लड प्रेशर लो होने लगता है। 

ब्लड प्रेशर का अचानक बढ़ना या घटना बेहद खतरनाक है इसलिए इसके लक्षण को अगर आप समय रहते पहचान लें तो इस बीमारी से बचा जा सकता है। हाई ब्लड प्रेशर का बढ़ना हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट, पैरालाइसिस, ब्रेन स्ट्रोक या किडनी फेल्योर का कारण बन सकता है।

Read:रिलैक्स ही नहीं वेट लॉस में भी मदद करेगी ये मसाज थेरेपी, जानिए इसके अचूक फायदे

ब्लड प्रेशर के शुरुआती संकेत।
•    गर्दन और सिर के पिछले हिस्से में दर्द का बना रहना या आए दिन यहां पर दर्द रहना। 
•    बेवजह आपको यदि तनाव हो या छोटी-छोटी बातों में गुस्सा आने लगे। मन चिड़चिड़ा रहे तो ब्लड प्रेशर चेक जरूर करा लें। 
•    अचानक से सिर का चकरा जाना। उठने पर अचानक से आंखों के आगे अंधेरा छाना और चक्कर सा महसूस होना। 
•    शरीर में हमेशा थकान बने रहना। सीढ़ियों को चढ़ने या पैदल चलने में सांस चढ़ने लगना।
•    लंबी सांस लेना या कई बार नाक से खून आ जाना।
•    नींद की अचानक से समस्या उत्पन्न होना। नींद न आने की अन्य कोई वजह न हो तो ब्लड प्रेशर चेक करा लें। 
•    अचानक से दिल की धड़कन का बढ़ जाना या मन का घबराना। कभी-कभी सांस लेने में सीने में दर्द महसूस होना।

Also Read: ब्रेकफास्ट में इन चीजों को खाने से होता है वेट लॉस? फाइबर के इस फंडे से कम होगा वजन

लो ब्लड प्रेशर के लक्षण
लो ब्लड प्रेशर का कारण ज्यादातर शारीरिक कमियों या बीमारियों के कारण होता है। हार्मोनल दिक्कतों, डायबिटीज, माइग्रेन, हाइपोग्लाइसीमिया, डिहाइड्रेशन, बुखार, उल्टी, गंभीर दस्त, एनिमिया या किसी गंभीर चोट के कारण भी लो ब्लड प्रेशर हो जाता है। जाने के इसके समान्य लक्षण।
•    अचानक से चक्कर आना या भारीपन महसूस करना 
•    बार बार बेहोशी सा महससू होना
•    अचानक से आंखों से साफ दिखाई न देना 
•    बार-बार जी मचलाना
•    शरीर में हर समय थकान महसूस होना 
•    छाती में दर्द महसूस होना
•    बार-बार प्यास लगना 

ये सामान्य से लक्षण भले ही लगें लेकिन कई बार ये गंभीर बीमारी की ओर इशारा करते हैं। इसलिए जब भी समस्या बार-बार महससू हो डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

 Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।