लाइव टीवी

Benefits Of Nutmeg :स्पर्म काउंट बढ़ाता है जायफल, इन बीमारियों से दिलाता है छुटकारा

Updated Jan 04, 2020 | 11:38 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

जायफल यानी नटमेग स्वाद और सुंगध का वो तोहफा है, जो आपको सेहतमंद भी बनाता है।अपच, गैस, शरीर को अदंर से मजबूत बनाने और बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने के साथ अनिद्रा दूर करने और इम्युनिटी को बढ़ाने वाला होता है।

Loading ...
Nutmeg
मुख्य बातें
  • जायफल जोड़ों के दर्द कि शिकायत दूर करता है।
  • मिचली या अपच की समस्या होतो जायफल खाएं।
  • जायफल पेन किलर की तरह काम करता है।

नई दिल्ली: जायफल यानी नटमेग स्वाद और सुंगध का वो तोहफा है, जो आपको सेहतमंद भी बनाता है। जायफल जिस तरह से खाने का स्वाद बढ़ाता है वैसे ही कई बीमारियों के जोखिम को भी कम करता है। जायफल वो प्राकृतिक औषधिय है जो पेन किलर का काम करता है। 

ज्यादा जायफल खाने से भी बचना चाहिए क्योंकि इससे पाचन, डायरिया और उल्टी की समस्या हो सकती है। रोज 2 ग्राम चूर्ण मिश्री में मिलाकर रोज लेना ही काफी होगा। चुटकी भर जायफल में इतना दम होता है कि ये कई तरह की समस्या का इलाज कर सकता है। 

ल्यूकेमिया से पीड़ित लोगों के लिए जायफल बहुत फायदेंमद होता है। कुकीज और केक जैसे डेजर्ट का स्वाद बढ़ाने वाले इस खुशबूदार मसाले के बहुत से औषधिय गुण हैं। जायफल का तेल भी होता है, लेकिन इसे प्रयोग करते समय ही घिसना चाहिए, क्योंकि पाउडर बना कर रखने से इसका गुण और खुशबू कम होने लगती है। 

1. शुक्राणु बढ़ाता है
जिन पुरुषों के शुक्राणु कमजोर होते हैं, उन्हें जायफल का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे उनके वीर्य में गाढ़ापन आता है। इससे इनफर्टिलिटी की समस्या दूर होगी। जायफल का सेवन उन लोगों के लिए भी फायदेमंद होता है जिन्हें सेक्स में इंटरेस्ट नहीं होता। 

2. ब्रेन टॉनिक की तरह करता है काम
जायफल को ब्रेनटॉनिक के रूप में माना गया है। ये दिमाग को एक्टिव बनाता है। साथ ही ये थकान और तनाव  को दूर करने में भी बहुत मददगार होता है। बच्चों को इसे दूध में घिस कर देना चाहिए। 

3.दर्द निवारक होता है जायफल
जायफल दर्दनिवारक के रूप में बहुत कारगर होता है। चीन में ये प्राचीन काल से औषधिय के रूप में प्रयोग होता रहा है। जोड़ों के दर्द, मांसपेशियों के दर्द में ही नहीं ऑर्थ्रराइटिस जैसे दर्द में भी बहुत असरदार होता है। 

4. पेट की समस्या में कारगर
जायफल अपच , डायरिया, कब्ज और मिचली आने की समस्या में बहुत काम आता है। ये गैस की समस्या भी दूर करता है। 

5. मुंह की बदबू 
जिन लोगों को मुंह के बदबू की समस्या हो उन लोगों को जायफल का प्रयोग करना चाहिए। जायफल में एंटी-बैक्टेरियल गुणों से भरा होता है और ये मुंह में मौजूद कीटाणुओं को नष्ट कर देता है।  ब्रश करते समय टूथपेस्ट में जायफल का पाउडर मिक्स कर दांत साफ करना चाहिए।

6. डिटॉक्सिफिकेशन में कारगर
जायफल शरीर से विषैले पदार्थ निकालने में कारगर होता है। लिवर और किडनी के शुद्धिकरण में जायफल बहुत कारगर होता है। जो लोग अल्कोहल, तंबाकू या अन्य हानिकारक चीजों का सेवन ज्यादा करते हैं, उन्हें जायफल का सेवन करना चाहिए। जायफल खाने से किडनी स्टोन्स की समस्या भी दूर होती है।