लाइव टीवी

Diabetes Control: तापसी पन्नू की न्यूट्रिशनिस्ट से जानें कैसे करें डायबिटीज कंट्रोल, बेहद असरदार हैं ये 5 उपाय

Updated Feb 01, 2021 | 18:57 IST

How control diabetes Tip: खराब लाइफस्टाइल के वजह से डायबिटीज से पीड़ित लोगों को और दिक्कतों का सामनी करना पड़ सकता है। जानी-मानी न्यूट्रिशनिस्ट मुनमुन गनेरीवाला से जानें कंट्रोल करने के कुछ असरदार टिप्स...

Loading ...
diabetes control Tips
मुख्य बातें
  • हेल्दी लाइफस्टाइल है सबसे बड़ी दवा
  • प्रोटीन युक्त भोजन का करें सेवन
  • अच्छी नींद है सबसे ज्यादा जरूरी

आज के जमाने में जिसे देखो वह डायबिटीज से परेशान है और इस समस्या से निजात पाने के लिए हाथ-पैर पटक रहै है। यह परेशानी उन लोगों के लिए और कष्टदायक होती है जिनके अंदर इंसुलिन का उतपादन कम होता है। डॉक्टर्स का मानना है कि टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं होता है। हालांकि डायबिटीज किसी भी प्रकार की क्यों ना हो उसे हमेशा कंट्रल में रखना चाहिए। आपने बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की न्यूट्रिशनिस्ट का नाम तो सुना ही होगा। मुनमुन गनेरीवाल जानी-मानी न्यूट्रिशनिस्ट हैं जो अक्सर अपने सोशल मीडिया पर आवश्यक बातें अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए कुछ टिप्स लोगों के साथ शेयर किया है, चलिए जानते हैं कौन से हैं वह टिप्स।

उत्तम स्वास्थ्य के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल 
मुनमुन गनेरीवाल यह बताती हैं कि खराब लाइफस्टाइल के वजह से लोग डायबिटीज  जैसी परेशानी से जुझते हैं। इस परेशानी को कंट्रोल करने के लिए यह जरूरी है कि सही आहार लिया जाए और अपने खान-पान पर ध्यान दिया जाए। 

अपने डाइट पर दें ध्यान
मुनमुन गनेरीवाल का मानना है कि हमें उतना ही खाना चाहिए जितना हमारे शरीर को उसकी जरूरत है। वह यह कहती हैं कि सही समय पर अपना भोजन करने से ब्लड शुगर भी नियमित रहता है। डायबिटीज से पीड़ित लोगों को कार्बोहाइड्रेट से युक्त खाना खाना चाहिए। डायबिटीज के दौरान प्रोसेस्ड बिस्किट, कुकीज, मफिंग्स आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। डायबिटीज से पीड़ित लोगों को नट्स, बीज और घी का सेवन भी जरूर करना चाहिए। प्रोटीन से भरपूर खाना खाना भी डायबिटीज के मरीजों को मदद करेगा। अपने डाइट में दाल-चावल, चावल दही, अंडा और रोटी जरूर शामिल करें। 

रेगुलर करें एक्सरसाइज 
मुनमुन ने डायबिटीज के मरीजों को यह सलाह दी है कि उन्हें कभी भी एक्सरसाइज करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। लोगों को हफ्ते में कम से कम 150 मिनट एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। 

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग पर दें ध्यान
डायबिटीज से पीड़ित लोगों को अपने वर्कआउट में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जरूर शामिल करना चाहिए। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से हमारा शरीर इंसुलिन का इस्तेमाल सही से करता है और शरीर को ग्लूकोज का फायदा मिलता है।

ही मात्रा में लें नींद
सही तरह से ना सोने से और खराब नींद के वजह से आपकी बॉडी क्लॉक और बायोलॉजिकल फंक्शनिंग पर प्रभाव पड़ता है। इससे इंसुलिन का सिक्रिशन भी ठीक तरह से नहीं होता है। इसीलिए डायबिटीज से पीड़ित लोगों को अच्छी नींद लेनी चाहिए।