लाइव टीवी

Benefits of Dates: पाचन शक्ति को करना है मजबूत, रोज खाएं 'सुपरफूड' खजूर, वजन पर भी होगा कंट्रोल

Updated Aug 14, 2022 | 13:33 IST

Benefits of dates: खजूर को सुपरफूड माना जाता है। दरअसल, खजूर कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो पाचन को दुरुस्त बनाने से लेकर कई अन्य बीमारियों तक को ठीक करने में कारगर होता है।

Loading ...
Benefits of dates for digestion
मुख्य बातें
  • खजूर के सेवन से पाचन को बनाएं दुरुस्त
  • हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार हैं खजूर
  • खजूर के सेवन से स्किन को बनाए खूबसूरत

Benefits of dates: खजूर को सेहत का खजाना माना जाता है। यदि सर्दियों में रोज खजूर का सेवन किया जाए, तो इससे पाचन शक्ति से लेकर हड्डियों को मजबूत तक रखने में मदद मिलती है। दरअसल, खजूर में आयरन, मिनरल, कैल्शियम, अमीनो एसिड, फॉस्फोरस और विटामिन्स जैसे पोषक तत्व होते हैं, जिनकी वजह से खजूर को 'सुपरफूड' भी कहा जाता है। यदि खजूर को दूध के साथ खाया जाए या फिर दूध और खजूर का शेक बनाकर पिया जाए, तो ये बहुत फायदेमंद होता है। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं खजूर खाने के फायदों के बारे में, तो चलिए जानते हैं-

पाचन शक्ति को करना है मजबूत, रोज खाएं 'सुपरफूड' खजूर

हड्डियां को बनाएं मजबूत

बढ़ती उम्र में हड्डियों के कमजोर होने की समस्या आम हो जाती है, ऐसे में आप खजूर का सेवन कर सकते हैं। खजूर में मैंगनीज, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने वाले सेल्स को डैमेज होने से रोकते हैं और हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार होते हैं।

Also Read: Toothache: दांतों के दर्द को दूर करने के लिए किचन की ये चीजें आएंगी आपके काम, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

स्किन को खूबसूरत बनाएं

खजूर के सेवन से स्किन पर भी निखार आता है। दरअसल, खजूर में एंटी-एजिंग गुण होते हैं, इसलिए इसके सेवन से जल्दी बुढ़ापा नहीं दिखाई देगा। इसके साथ ही खजूर के सेवन से स्किन मुलायम और कोमल बनती है।

पाचन को दुरुस्त करने में कारगर

खजूर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को दुरुस्त करता है। इसके अलावा यदि रोज सुबह उठकर खाली पेट खजूर का सेवन किया जाए, तो इससे एसिडिटी की समस्या भी दूर होती है।

Also Read: Hrithik Roshan Fitness: रोल मॉडल ऋतिक रोशन नहीं लेते फिटनेस में कोई भी चांस, ये है उनका फिटनेस सीक्रेट

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल

खजूर के सेवन से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। दरअसल, खजूर में मैग्नीशियम और पोटेशियम भरपूर मात्रा में उपस्थित होता है, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ने से रोकते हैं। इसलिए रोजाना 5-6 खजूर का सेवन किया जाना चाहिए, फायदेमंद होता है। 

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)