लाइव टीवी

स्लिप डिस्क में भी ऐसे फिट हैं दिव्यांका त्रिपाठी, आप भी कर सकते हैं ये एक्‍सरसाइज

Updated Mar 13, 2018 | 16:55 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

रियेलिटी डांस शो नच बलिए 8 में एक डांस मूव के दौरान स्‍लिप डिस्क का शि‍कार हुईं थी। दिव्यंका स्‍लिप डिस्क की शि‍कायत के फिट रखने के लिए जिम में  पसीना बहा रही हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दिव्यांका त्रिपाठी

मुंबई. टीवी की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांक त्रिपाठी दहिया का एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह  स्‍लिप डिस्क की शि‍कायत के बावजूद खुद को फिट रखने के लिए दिव्यंका जिम में  पसीना बहा रही हैं। दिव्यांका ने इंस्टाग्राम में इस वीडियो को पोस्ट किया है। गौरतलब है कि रियेलिटी डांस शो नच बलिए 8 में एक डांस मूव के दौरान स्‍लिप डिस्क का शि‍कार हुईं थी। 

दिव्यांका ने फिटनेस को लेकर फैन्स के लिए कैप्शन में एक मैसेज भी दिया है। दिव्यांका ने लिखा है- आपकी स्लिप डिस्क की तकलीफ हर वक्त आपको जीरो कर देती है तो अपने फिटनेस रूटीन से उसका जवाब दो, आपका मन इसे छोड़ देने के लिए कहेगा लेकिन आप अपने रूटीन को आसानी से ना छोड़ें। जीरो साइज भूल जाएं, फिट रहने पर ध्यान दें और तकलीफों से लड़ें। दिव्यांका ने आगे लिखा-प्रेजेंटेशन के तौर पर वीडियो में वर्क आउट को स्पीड में दिखाया गया है, जबकि इसे आराम से करें खासतौर पर से तब जब आपको पीठ दर्द जैसी शि‍कायत हो।

Also Read : सेक्स के दौरान दर्द से वजन घटने तक, ये हैं सर्वाइकल कैंसर के लक्षण

इन एक्सरसाइज को करें ट्राय  
दिव्यंका की तरह यदि आप भी स्लिप डिस्क के शिकार हैं तो कुछ एक्सरसाइज के जरिए इसे ठीक किया जा सकता है। सबसे अपने पेट को अंदर करें, इसके लिए सांस अंदर की ओर खीचें, इससे पेट पर जोर पड़ेगा और स्लिप डिस्‍क में राहत मिलेगी। ऐसा करने के लिए अपने पेट का सहारा न लें। पेट को अंदर तक घुसाने का प्रयास करें। ऐसा दिन में तीन बार जरूर करें और हर बार इस प्रक्रिया को 10 से 20 बार करें। जब आप शुरू में करेगें, तो दर्द हो सकता है लेकिन करने का प्रयास करें, ताकि आपको जल्‍द से जल्‍द राहत मिल पाएं।

Also Read : गर्मी के मौसम में फायदेमंद है चीकू, ये 10 गुण आपको कर सकते हैं हैरान

स्‍कैवेट्स और योगा आसान  
स्लिप डिस्‍क के लिए स्‍कैवेट्स एक अच्‍छी एक्‍सरसाइज है। इससे दर्द में राहत मिलती है और शरीर भी फिट रहता है। ज्‍यादा वजन होने पर भी इससे आराम मिलता है। दोनों पैरों को आगे पीछे करके हल्‍का सा झुकें और शरीर को लूज छोड़ दें। ज्‍यादा प्रेशर न लगाएं। इसके अलावा ऐसे कई योगा आसन होते है जो स्लिप डिस्‍क में राहत दिलाते है। योगा आसन से पीठ की मांसपेशियों में आने वाले खिचांव को सही करने में आसानी होती है। 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।