लाइव टीवी

Radish ke nuksan: मूली के साथ भूल कर भी न खाएं ये 4 चीजें, होती हैं जहर के समान 

Updated Dec 29, 2019 | 07:30 IST | Ritu

मूली (Radish) खाना वैसे तो बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन कई बार मूली के साथ कुछ चीजों को बिलकुल न खाएं क्योंकि ये आपके सेहत (health) के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Radish
मुख्य बातें
  • मूली को करेले के साथ बिलकुल नहीं खाएं
  • मूली विटामिन सी का अवशोषण रोकता है
  • खट्टी चीजों के साथ मूली नहीं खाना चाहिए

मूली का सलाद या मूली के पराठे खाने के अगर शौकीन है तो आपको एक बात हमेशा ध्यान रखनी चाहिए कि इसके साथ कुछ चीजों को बिलकुल नहीं खानी चाहिए। मूली की प्रकृति शीत है और जब इसके साथ गर्म चीजों को लिया जाता है तो इसके विपरीत असर सेहत पर पड़ता है।

मूली वायु पैदा करती है और जब इसके साथ कुछ अन्य चीजें जैसे विटामिन सी या प्रोटीन अधिक लिया जाता है तो वह समस्या को बढ़ा देती है। इसलिए मूली के साथ सेवन में कई चीजों का ध्यान रखना चाहिए। तो आइए जाने कि किन चीजों के साथ मूली हानिकारक साबित हो सकती है।

मूली के साथ कभी न खाएं ये चीजें

दूध 
मूली जब भी खाएं दूध या दूध से बनी चीजें बिलकुल न खाएं। दूध की प्रकृति गर्म होती है और मूली की ठंडी। इससे जहां शीत और गर्म का तालमेल गड़बड़ होता है वहीं स्किन की समस्या का भी कारण बनता है। याद रखें जब भी मूली खाएं उसके कम से कम तीन घंटे तक दूध से बनी चीजें बिलकुल न लें। 

खीरा
सलाद के रूप में आपको अगर मूली और खीरा खाना पसंद है तो अपनी इस आदत को बदल दें, क्योंकि ये सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। खीरे में एस्कॉर्बिनाज होता है जो विटामिन सी को सोखता है और मूली के साथ इसका अवशोषण प्रभावित होता है। 

संतरा
मूली के साथ कभी भी ऐसी चीजें न खाएं जो खट्टी हों। खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू आदि को खाने से पेट में गैस और दर्द की समस्या हो सकती हैं।

करेला
आपको भले ही ये लगे की करेला सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन यदि आपने इसे मूली के साथ खा लिया तो ये आपके लिए जानलेवा तक साबित हो सकता है। कई बार ये दिल के दौरे का भी कारण बन सकता है। 

मूली खाना ठंड के समय रात में खाने से परहेज करना चाहिए,क्योंकि ये कफ को बढ़ाने वाली होती है।